मॅलानिशियाई लोग
दिखावट
(मलैनेशियन से अनुप्रेषित)
वानूआतू की दो बालिकाएँ | |
| विशेष निवासक्षेत्र | |
|---|---|
| भाषाएँ | |
| मॅलानिशियाई भाषाएँ | |
| धर्म | |
| ईसाई (अधिकतर) | |
| सम्बन्धित सजातीय समूह | |
| मालुकूई लोग, पापुआई लोग |
मॅलानिशियाई प्रशांत महासागर के मॅलानिशिया क्षेत्र के निवासी हैं। वे पॉलिनीशिया क्षेत्र के पड़ोसी हैं लेकिन जहाँ पॉलिनीशियाई लोगों का रंग ज़रा हल्का होता है वहीं मॅलानिशियाई लोग अधिकतर कृष्णवर्णीय होते हैं।
इतिहासकारों का मानना है कि मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था।[1] आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है कि यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाति में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है।[2]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Dunn, Michael, Angela Terrill, Ger Reesink, Robert A. Foley, Stephen C. Levinson (2005). "Structural Phylogenetics and the Reconstruction of Ancient Language History". Science. 309 (5743): 2072–2075. डीओआई:10.1126/science.1114615. पीएमआईडी 16179483.
{{cite journal}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) - ↑ Spriggs, Matthew (1997). The Island Melanesians. Blackwell. ISBN 0631167277.