सामग्री पर जाएँ

मरदान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मरदान पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा राज्य के मर्दान ज़िले में स्थित एक नगर है।[1] पेशावर की घाटी में स्थित ख़ैबर पख्तूनख्वा का (पेशावर के बाद) दूसरा सबसे बड़ा नगर है।[2][3]

लगभग 1800 ईसा पूर्व यह क्षेत्र गंधार संस्कृति का भाग था। इसके निकट शहबाज़ गढ़ी में प्राचीन भारतीय राजा अशोक के शिलालेख मिले हैं जो दायें से बायें खरोष्ठी लिपि में लिखे हुये हैं। ये शिलालेख मौर्य काल (200 ईसा पूर्व के मध्य) हैं और दक्षिण एशिया में लेखन के सबसे शुरुआती अकाट्य साक्ष्य को दिखाते हैं। इसके निकट तख्ते-बही में एक प्राचीन बौद्ध मठ के अवशेष हैं जिसे सन् 1980 में यूनेस्को विश्व धरोहर के स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Tehsils & Unions in the District of Mardan – Government of Pakistan
  2. "Pakistan City & Town Population List". Tageo.com website. अभिगमन तिथि: 29 सितंबर 2017.
  3. रममोहन, ईएन (8 फ़रवरी 2010). The Implacable Taliban, Repeating History in Afghanistan (अंग्रेज़ी भाषा में). Vij Books India Pvt Ltd. ISBN 9789380177182.
  4. खालिक़, फैज़ल (1 जून 2015). "Takht-i-Bhai: A Buddhist monastery in Mardan". डॉन. अभिगमन तिथि: 8 नवम्बर 2015.