सामग्री पर जाएँ

मनोरोग प्रतिरोधी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मनोरोग प्रतिरोधी (अंग्रेज़ी: Antipsychotics) औषधियों का एक वर्ग है जिसका उपयोग मुख्यतः मनोविकारों के उपचार में किया जाता है। इनका प्रयोग सिज़ोफ्रेनिया, द्विध्रुवी विकार (बायपोलर डिसऑर्डर) तथा अन्य मानसिक रोगों में किया जाता है। ये दवाएँ प्रलाप (Delusion), मरीचिका (Hallucination), संदेह एवं असामान्य विचारों को नियंत्रित करती हैं।[1]

  • 1950 के दशक में पहली बार क्लोरप्रोमाज़ीन नामक औषधि के साथ इनका प्रयोग शुरू हुआ।
  • आगे चलकर 1970 के दशक में दूसरी पीढ़ी (एटिपिकल) की दवाएँ आयीं।
  • 2000 के बाद तीसरी पीढ़ी की दवाएँ विकसित की गईं।[2]

प्रथम पीढ़ी (टिपिकल)

[संपादित करें]
  • 1950 के दशक में विकसित।
  • प्रमुख उदाहरण: क्लोरप्रोमाज़ीन, हैलोपरिडॉल।
  • ये दवाएँ मुख्य रूप से डोपामिन रिसेप्टर को अवरुद्ध करती हैं।

द्वितीय पीढ़ी (एटिपिकल)

[संपादित करें]
  • 1970 के दशक में आयीं।
  • उदाहरण: क्लोज़ापीन, रिसपेरीडोन, ओलानज़ापीन।
  • ये डोपामिन के साथ-साथ सेरोटोनिन पर भी प्रभाव डालती हैं।

तृतीय पीढ़ी

[संपादित करें]
  • 2000 के बाद आयीं।
  • इनकी विशेषता यह है कि ये डोपामिन को पूरी तरह अवरुद्ध नहीं करतीं बल्कि संतुलन बनाती हैं।

दुष्प्रभाव

[संपादित करें]

मनोरोग प्रतिरोधी दवाओं से कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:

  • वजन बढ़ना
  • यौन दुर्बलता
  • मधुमेह व चयापचय संबंधी समस्याएँ
  • अनैच्छिक शारीरिक हरकतें (टार्डिव डिस्किनेसिया, डिस्टोनिया, अकाथीसिया)

लंबे समय तक सेवन करने पर ये दुष्प्रभाव स्थायी भी हो सकते हैं।[3]

शब्दव्युत्पत्ति

[संपादित करें]

“न्यूरोलेप्टिक” शब्द यूनानी भाषा से बना है –

  • न्यूरोन = तंत्रिका
  • लेप्टिक = पकड़ना

अर्थात्, "जो तंत्रिका को पकड़ ले"।

  1. ↑ Hashimoto, Kenji (2025-10-02). "Substantia nigra-related gene polymorphisms associated with acute antipsychotic-induced movement disorders". Military Medical Research. 12 (1): 62. डीओआई:10.1186/s40779-025-00652-w. आईएसएसएन 2054-9369.{{cite journal}}: CS1 maint: unflagged free DOI (link)
  2. ↑ Read, 8 Min (2025-10-02). "Newron to Present New Analyses From and Updates on its Clinical Program Evaluating Evenamide as an Add-on Treatment for Schizophrenia at the 38th European College of Neuropsychopharmacology (ECNP) Congress 2025". BioSpace (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-10-02.{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  3. ↑ Sudar, Federico Pacheco; Zekerallah, Samar Samy; Paulzen, Michael; Mathiak, Klaus; Gaebler, Arnim Johannes (2025-06-01). "Unraveling antipsychotic induced weight gain in schizophrenia – A proof-of-concept study exploring the impact of the cumulative historical occupancy of different receptors by antipsychotics". Psychiatry Research. 348: 116452. डीओआई:10.1016/j.psychres.2025.116452. आईएसएसएन 0165-1781.