सामग्री पर जाएँ

मनु भाकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनु भाकर

मनु भाकर 2025 में
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 18 फ़रवरी 2002 (2002-02-18) (आयु 24)
गोरिया, झज्जर, हरियाणा, भारत
कद 168 cm
वज़न 60 kg
खेल
खेल निशानेबाजी
पदक अभिलेख
 भारत के प्रतिनिधि
महिला निशानेबाजी
प्रतियोगिता 1 2 3
ओलंपिक 0 0 2
विश्व चैंपियनशिप 1 1 0
एशियाई खेल 1 0 0
विश्व कप 9 2 0
युवा ओलंपिक खेल 1 1 0
आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 4 0 1
राष्ट्रमंडल खेल 1 0 0
ओलंपिक गेम्स
कांस्य2024 पेरिस10 मीटर एयर पिस्टल
कांस्य2024 पेरिस10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण2023 बाकु25 मीटर एयर पिस्टल टीम
रजत पदक – द्वितीय पद2022 काहिरा25 मीटर एयर पिस्टल टीम
एशियाई खेल
स्वर्ण2022 हेंगझाउ 25मीटर एयर पिस्टल टीम
आईएसएसएफ विश्व कप
स्वर्ण2019 पुतियन10 मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2019 पुतियन10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2018 गुअदलाजारा10 मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2018 गुअदलाजारा10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2019 नई दिल्ली10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2019 बीजिंग10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2019 म्युनिख10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2019 रिओ दी जेनेरियो 10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2021 नई दिल्ली10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
रजत2021 नई दिल्ली10मीटर एयर पिस्टल
रजत2021 ओसिजेक10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
कांस्य2023 भोपाल25 मीटर एयर पिस्टल टीम
कांस्य2024 ग्रनेडा10मीटर एयर पिस्टल
एशियन शुटिंग चेम्पियनसिप
स्वर्ण2019 दोहा10मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2019 दोहा10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
एशियन एयरगन चेम्पियनसिप
स्वर्ण2019 ताओयुआन10मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2019 ताओयुआन]10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
राष्ट्रमंडल खेल
स्वर्ण2018 गोल्ड कोस्ट10 मीटर एयर पिस्टल
युवा ओलंपिक खेल
स्वर्ण2018 ब्यूनस आयर्स10 मीटर एयर पिस्टल
रजत2018 ब्यूनस आयर्स10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण2021 लीमा10 मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2021 लीमा10 मीटर एयर पिस्टल टीम
स्वर्ण2021 लीमा10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
स्वर्ण2021 लीमा25 मीटर एयर पिस्टल टीम
कांस्य2021 लीमा25 मीटर एयर पिस्टल
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप
स्वर्ण2018 सिडनी10मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2018 सुहल10मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2018 सिडनी10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
रजत2018 सुहल10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम
विश्व विश्वविद्यालय खेल
स्वर्ण2021 चेंगदू10मीटर एयर पिस्टल
स्वर्ण2021 चेंगदू10मीटर एयर पिस्टल टीम

मनु भाकर (जन्म: 18 फ़रवरी 2002) ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली इकलौती एथलीट हैं । 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते. इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली वे भारत की सबसे कम उम्र की महिला हैं. मनु ने महज 16 साल की उम्र में 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में एयर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं ।

पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रदर्शन

[संपादित करें]

26 जुलाई से शुरु हो चुके पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला कांस्य मेडल दिला दिया है। मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। [1]मनु भाकर द्वारा 30 जुलाई को सरोबजीत सिंह के साथ 10मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल का कांस्य पदक जीता गया ।इस प्रकार मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया । पेरिस 2024 में महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मनु भाकर 28 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। [2]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

मनु का जन्म हरियाणा के झज्जर ज़िले के गोरिया गाँव के एक ग्रामीण परिवार में हुआ. इनके पिता मरीन इंजीनियर और माँ स्कूल में प्रिंसिपल हैं. ये बचपन में निशानेबाजी के साथ मुक्केबाज़ी, एथलेटिक्स, स्केटिंग और जूडो कराटे भी खेलती थीं. जब मनु की उम्र 18 साल से कम थी तब उनके पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ बेटी को प्रशिक्षण के लिए छोड़ने जाने लगे. किसी नाबालिग के लिए सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान पिस्टल साथ ले जाना अवैध है.[3] भाकर को 2012 ओलंपिक के बाद गठित किए गए राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से मदद मिली. इनके कार्यक्रमों में व्यक्तिगत कोच रखने की नई व्यवस्था शुरू की गई जिसमें जाने माने शूटर को कोच रखा जाता है. भाकर को भारत के प्रतिष्ठित शूटर जसपाल राणा ने कोचिंग दी. [4]

खेल जीवन और उपलब्धियाँ

[संपादित करें]

साल 2017 में मनु ने केरल में नैशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया.[5] इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया. मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा ज़वाला को हराया. इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गईं. उन्होंने 2018 में आईएसएसएफ़ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता.[6] उसी वर्ष, 16 साल की उम्र में, उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया.[7] मई 2019 में, मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ़ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया.[8] अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया.[9]

  1. "मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024". SportsTiger (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-07-28. अभिगमन तिथि: 2024-07-28.
  2. "मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 25 मीटर एयर पिस्टल फाइनल 2024". SportsTiger (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-08-03. अभिगमन तिथि: 2024-08-03.
  3. "'गोल्डन शूटर' मनु को कितना जानते हैं आप?". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि: 2021-02-17.
  4. D'Cunha, Zenia. "Young Guns: How India's investment in a junior shooting system post 2012 is striking gold". Scroll.in (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-02-17.
  5. "Manu Bhaker", Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में), 2021-01-18, अभिगमन तिथि: 2021-02-17
  6. D'Cunha, Zenia. "Young Guns: How India's investment in a junior shooting system post 2012 is striking gold". Scroll.in (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-02-17.
  7. https://www.issf-sports.org/athletes/athlete.ashx?personissfid=SHINDW1802200201. {{cite web}}: Missing or empty |title= (help)
  8. Sportstar, Team. "Manu Bhaker clinches Tokyo Olympics quota in 10m air pistol". Sportstar (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-02-17.
  9. "National Sports Awards highlights: India's sporting best honoured in virtual ceremony". Hindustan Times (अंग्रेज़ी भाषा में). 2020-08-29. अभिगमन तिथि: 2021-02-17.