मनमर्जियां (२०१८ फ़िल्म)
मनमर्जियां यह २०१८ की भारतीय हिंदी भाषा की प्रेम-नाट्य फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और कनिका ढिल्लन ने इसे लिखा है।[1][2] अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू अभिनीत, यह संयुक्त रूप से फैंटम फिल्म्स और आनंद एल. राय के कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म है।
मनमर्जियां का चित्रीकरण फरवरी २०१८ में शुरू हुआ था।[3][4][5] यह अमृतसर, पंजाब में स्थापित एक प्रेम कहानी है।[5] अप्रैल २०१८ में मुख्य चित्रीकरण पूरा हुआ। इसका प्रीमियर २०१८ टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ और इसे भारत में १४ सितंबर २०१८ को जारी किया गया। इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली।[6][7][8][9]
प्लॉट
[संपादित करें]रूमी, एक युवा महिला, एक डीजे विक्की से प्यार करती है। रूमी के परिवारवाले उन पर शादी करने का दबाव डालते है। रूमी अपने परिवार से वादा करती है कि विक्की अपने माता-पिता के साथ शादी में उसका हाथ मांगने आएगा; पर विक्की घबरा जाता हैं।
आखिरकार, रूमी एक जिम्मेदार बैंकर, रॉबी के साथ एक अरेंज मैरिज के लिए सहमत हो जाती है। शादी से एक रात पहले वह इनकार कर देता सोचके कि विक्की बदल गया है। हालांकि, विक्की फिर से पीछे हट जाता है।
रॉबी रूमी से शादी करता है। लेकिन रूमी उसे धोखा देती है और रॉबी शादी तोड़ने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं।
कलाकार
[संपादित करें]- अभिषेक बच्चन - रॉबी भाटिया
- विक्की कौशल - विक्की संधू
- तापसी पन्नू - रूमी बग्गा
- अशनूर कौर - किरण
- विश्वप्रीत कौर - रूमी की चाची
- सौरभ सचदेवा - काकाजी
- विक्रम कोचर - रॉबी का भाई
- अरुण बाली - रूमी के दादा
- नीलू कोहली - रॉबी की मां
- स्वराज संधू - रॉबी के पिता
- सुखमनी सदना - लवली सिंह
- राजिंदर सिंह - वकील भल्ला
- जैस्मीन बाजवा - कीरत
- रूपिंदरजीत सिंह - बबलू
- अक्षय अरोड़ा - रूमी के चाचा
- गौरव अमलानी - राजा
- तोरंज कायवोन - राजा की प्रेमिका
निर्मीती और व्यवसाय
[संपादित करें]इस फिल्म का निर्देशन मूल रूप से समीर शर्मा द्वारा किया जाना था, जिन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी, लेकिन निर्माता आनंद एल. राय खुश नहीं थे और उन्होंने शूटिंग रोक दी।[5] नवंबर २०१६ में, यह घोषणा की गई थी कि अनुराग कश्यप निर्देशन करेंगे। शुरुआत में, मीडिया द्वारा यह बताया गया था कि फिल्म में दुलकर सलमान, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को लिया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अभिषेक बच्चन को तब सलमान के स्थान पर लाया गया था।[5][10] इस फिल्म से बच्चन ने दो साल के अंतराल के बाद अभिनय में वापसी की। फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई थी, जबकि कुछ हिस्से दिल्ली और कश्मीर में शूट किए गए थे।[11]
मनमर्जियां को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसने पहले दिन ४ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की दुनिया भर में कमाई ₹ ४०.३९ करोड़ थी।
पुरस्कार और नामांकन
[संपादित करें]| पुरस्कार | श्रेणी | नामांकित व्यक्ति | परिणाम | रेफ. |
|---|---|---|---|---|
| स्क्रीन पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | तापसी पन्नू | नामित | [12][13] |
| सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक | अमित त्रिवेदी | जीत | ||
| फिल्मफेयर पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक | नामित | [14] | |
| सर्वश्रेष्ठ पार्श्वसंगीत | नामित | |||
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Kanika Dhillon: Writing is my creative expression". The Hindu. 25 April 2016. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ Lohana, Avinash (8 February 2017). "I Act Only For The Money: Anurag Kashyap". Mumbai Mirror. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ "Manmarziyan goes on floors, but where is Abhishek Bachchan?". Deccan Chronicle. 17 February 2018. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ "Taapsee Pannu's Hockey Training Comes Handy For Manmarziyan". CNN-News18. 21 February 2018. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- 1 2 3 4 Singh, Raghuvendra (13 February 2018). "Taapsee Pannu begins shooting for Manmarziyan". Filmfare. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ "Toronto: Timothee Chalamet Starrer 'Beautiful Boy,' Dan Fogelman's 'Life Itself' Among Festival Lineup". The Hollywood Reporter (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2018-07-24.
- ↑ Sarkar, Suparno. "Manmarziyan movie review: Critics' verdict and rating of Anurag Kashyap film". International Business Times, India Edition. अभिगमन तिथि: 2018-09-17.
- ↑ Sarkar, Suparno. "Manmarziyan movie review and rating by audience". International Business Times, India Edition. अभिगमन तिथि: 2018-09-17.
- ↑ Sarkar, Suparno. "Manmarziyan box office collection day 3: Anurag Kashyap's movie ends weekend on happy note". International Business Times, India Edition. अभिगमन तिथि: 2018-09-17.
- ↑ "Not Dulquer Salmaan, but Abhishek Bachchan in Anurag Kashyap's next". The New Indian Express. 21 January 2018. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ "Manmarziyan: Anurag Kashyap's next starring Abhishek Bachchan, Vicky Kaushal, Tapsee Pannu finally goes on floor". Firstpost. 21 January 2018. अभिगमन तिथि: 28 February 2018.
- ↑ "Star Screen Awards 2018 complete winners list". Hindustan Times.
- ↑ "Winners of Star Screen Awards 2018". Bollywood Hungama.
- ↑ "Filmfare Awards 2019: Complete List Of Nominations". NDTV. 23 March 2019. अभिगमन तिथि: 23 March 2019.