सामग्री पर जाएँ

मध्य यूनान क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मध्य यूनान क्षेत्र
Περιφέρεια Στερεάς Ελλάδας
क्षेत्र
मध्य यूनान क्षेत्र
लोगो
Location of मध्य यूनान क्षेत्र की स्थिति
निर्देशांक: 38°42′N 22°42′E / 38.7°N 22.7°E / 38.7; 22.7
देश यूनान
राजधानीलामिया
क्षेत्रीय इकाई
शासन
  राज्यपालफ़ानिस स्पानोस (नई लोकतंत्रता)
क्षेत्रफल
  कुल15549.31 किमी2 (6,003.62 वर्गमील)
जनसंख्या (2021)[1]
  कुल5,08,254
  घनत्व33 किमी2 (85 वर्गमील)
GDP[2]
  कुल€9.635 अरब (2021)
समय मण्डलEET (यूटीसी+02:00)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+03:00)
ISO 3166 कोडGR-H
HDI (2022)0.876[3]
अत्युच्च · 6वाँ
वेबसाइटwww.pste.gov.gr

मध्य यूनान क्षेत्र (यूनानी: Περιφέρεια Στερεάς Ελλάδας) यूनान का एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र मध्य यूनान के पूर्वी भाग में फैला हुआ है, जिसमें यूबीया द्वीप भी शामिल है। क्षेत्र की सीमाएँ दक्षिण में ऐटिका और पेलोपोनीज़, पश्चिम में पश्चिमी यूनान, उत्तर में थेसली और पश्चिमोत्तर में एपिरस से लगी हुई हैं। इसकी राजधानी लामिया है और सबसे बड़ा शहर कैल्सिस है।

प्रशासन

[संपादित करें]

इस क्षेत्र की स्थापना 1987 के प्रशासनिक सुधार में की गई थी। 2010 की कालिक्रातिस कार्यक्रम से इसकी शक्तियों और अधिकार को पूरी तरह से बदला गया था। यह क्षेत्र पांच क्षेत्रीय इकाइयों में विभाजित हैः बियोशिया, यूबीया, एव्रितानिया, फ़ोसिस और फ़्थियोतिस, जो आगे 25 नगरपालिकाओं में विभाजित हैं।[4]

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

प्रांत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2018 में €8.8 अरब था, जो यूनानी आर्थिक उत्पादन का 4.7% था। क्रय शक्ति के लिए समायोजित प्रति व्यक्ति GDP उसी वर्ष €18,900 या EU27 माध्यम का 63% था। प्रति कर्मचारी GDP यूरोपीय संघ के माध्यम का 81% था। मध्य यूनान देश का चौथा सबसे अधिक प्रति व्यक्ति GDP वाला क्षेत्र है।[5]

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

2011 और 2021 के बीच, क्षेत्र की जनसंख्या 42,121 लोगों (7.7%) से घटी।

  1. Hellenic Statistical Authority (19 July 2022). Census 2021 GR. प्रेस रिलीज़. https://elstat-outsourcers.statistics.gr/Census2022_GR.pdf. अभिगमन तिथि: 12 September 2022.
  2. "Population on 1 January by age, sex and NUTS 2 region", www.ec.europa.eu
  3. "Sub-national HDI - Area Database - Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 20 July 2021.
  4. "ΦΕΚ A 87/2010, Kallikratis reform law text" (यूनानी भाषा में). Government Gazette.
  5. "Regional GDP per capita ranged from 30% to 263% of the EU average in 2018". Eurostat.

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]

साँचा:Central Greece