सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
(मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रांक से अनुप्रेषित)
Jump to navigation
Jump to search
सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक franc CFA BEAC (फ्रेंच) | |||||
| |||||
आईएसओ 4217 कोड | XAF | ||||
---|---|---|---|---|---|
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() | |||||
के साथ नियंत्रित | यूरो = CFA655.957 | ||||
उप इकाई | |||||
1/100 | सेंटाइम | ||||
प्रतीक | FCFA | ||||
सेंटाइम | c | ||||
उपनाम | सेफा, फ्रांक | ||||
सिक्के | 1, 2, 5, 10, 25, 50, 100, 500 फ्रांक्स | ||||
बैंकनोट | 500, 1000, 2000, 5000, 10,000 फ्रांक्स | ||||
केन्द्रीय बैंक | Banque des États de l'Afrique Centrale | ||||
वेबसाइट | www.beac.int |
सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक मध्य अफ्रीका में स्थित छह स्वतंत्र देशों की एकमात्र मुद्रा है। इन देशों में कैमरून, चाड, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, ईक्वीटोरियल गिनी और गैबोन शामिल हैं। सीएफए एक फ्रेंच शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ मध्य अफ्रीका में वित्तीय सहयोग है। इस मुद्रा को कैमरुन के शहर योन्डे में स्थित बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट द्वारा जारी किया जाता है। एक फ्रांक को सामान्यत: सौ सेंटाइम्स से विभाजित किया जाता है, लेकिन आज तक सेंटाइम्स जारी नहीं किया गया है। इस मुद्रा को फ्रेंच आधिपत्य वाले मध्य अफ्रीकी देशों में फ्रेंच इक्वेटोरियल अफ्रीकन फ्रांक के स्थान पर 1945 में जारी किया गया था। यह मुद्रा इन देशों के स्वतंत्र होने के बाद प्रचलन में बनी रही।