सामग्री पर जाएँ

मगस कुकुरमुत्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मगस कुकुरमुत्ता (अंग्रेज़ी: fly agaric या fly amanita; वैज्ञानिक नाम: एमानिटा मुस्कारिया) एमानिटा वंश का एक बेसिडियमी कवक है। इस कवक प्रजाति का नाम और सामान्य नाम इसके पारंपरिक रूप से कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल होने से लिया गया है। यह एक अलग, बड़ा श्वेत-पटलिका कुकुरमुत्ता मशरूम है। इसमें सामान्यतः श्वेत किणकों से ढ़की एक चमकदार लाल टोपी होती है। इसकी जटिल आनुवांशिक विविधता के अनुसार यह सम्मिश्र प्रजाति है। यह उत्तरी गोलार्ध के समशीतोष्ण और बोरियल जंगलों का एक बड़े पैमाने पर फैला हुआ कुकुरमुत्ता है जो अब दक्षिणी गोलार्ध में भी प्राकृतिक हो गया है। दक्षिणी गोलार्ध में यह अलग-अलग पेड़ों के साथ सहजीवी संबंध बनाता है और कुछ क्षेत्रों में तेज़ी से फैल रहा है।

इस कुकुरमुत्ते का नाम यूरोपीय भाषाओं एं फ्लाइ एमानिटा है जो इसी नाम के कीट से व्युत्पन्न माना जाता है जो पहले दुध में मिला था। यह यूरोप के जर्मेनी-स्लावी भाषी भागों में देखा गया है एवं इसी प्रकार फ़्रांस व रोमानिया के अन्य क्षेत्रों में देखा जाता है।[1] अल्बर्ट माग्नुस पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी रचना डी वेजीटबिलिबस (De vegetabilibus) में सन् 1256 से पहले ही इसे लिखा।[2] उनके लिखे का अनुवाद यह है कि "इसे मक्खी कुकुरमुत्ता कहा जाता है क्योंकि इसे दुध में मख्यियों को मारने के लिए मिलाया जाता है।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Wasson 1968, p. 198.
  2. माग्नुस ए॰ (1256). "Book II, Chapter 6; p. 87 and Book VI, Chapter 7; पृष्ठ 345". De vegetabilibus.
  3. Ramsbottom 1989, p. 44.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]