सामग्री पर जाएँ

मक्का संयुक्त रक्षा समझौता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मक्का संयुक्त रक्षा समझौता
[[Image:नक्शा|200px|]]
संधि का प्रकार रक्षा समझौता
हस्ताक्षरित
- स्थान
७ अगस्त २०२६ ईसवी
मक्का,  सऊदी अरब
हस्ताक्षरी
  • मोहम्मद बिन सलमान
  • शहबाज़ शरीफ़
  • रेचेप तैय्यिप एर्दोआन
पार्टियां
भाषाएं अंग्रेज़ी, अरबी

मक्का संयुक्त रक्षा समझौता (अरबी: اتفاقية مكة للدفاع المشترك, तुर्की: Mekke Ortak Savunma Antlaşması, उर्दू: مکہ مشترکہ دفاعی معاہدہ, शब्दानु. 'मक्का मुश्तरका दिफ़ाई मुआहिदा', अंग्रेज़ी: Mecca Joint Defence Agreement), जिसे मक्का समझौता भी कहा जाता है, एक त्रिपक्षीय पारस्परिक रक्षा समझौता है जिस पर ७ अगस्त २०२६ को मक्का, सऊदी अरब में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की द्वारा हस्ताक्षर किए गए।[1][2] सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान, पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री शहबाज़ शरीफ़ और तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैय्यिप एर्दोआन द्वारा हस्ताक्षरित यह समझौता एक सामूहिक रक्षा व्यवस्था स्थापित करता है जिसके अन्तर्गत तीनों राज्यों में से किसी एक के विरुद्ध सशस्त्र आक्रमण को तीनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।[3][4]

यह समझौता सऊदी अरब और पाकिस्तान के मध्य सितम्बर २०२५ में कुछ मास पूर्व सम्पन्न द्विपक्षीय सामरिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर आधारित है[5], जो तुलनीय पारस्परिक रक्षा प्रतिबद्धता को तुर्की तक विस्तारित करता है।[6][7] इस पर फ़रवरी २०२६ में आरम्भ हुए २०२६ के ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि तथा पड़ोसी यमन में सऊदी अरब और अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमन शासन तथा हूथियों के मध्य पुनः प्रारम्भ हुए संघर्ष के सन्दर्भ में हस्ताक्षर किए गए।[8][9]

नवाफ़ ओबैद जैसे अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विशेषज्ञों ने मक्का समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह एक नवीन क्षेत्रीय सुरक्षा संरचना के संस्थागत आरम्भ का प्रतीक है, जो संयुक्त राज्य अमरीका की सहभागिता विहीन मध्य पूर्व के लिए नहीं, अपितु एक ऐसे मध्य पूर्व के लिए है जो अपनी सुरक्षा को व्यवस्थित करने हेतु अब अमेरिकी शक्ति पर आश्रित नहीं रहेगा।[10]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Mideast live: Saudi Arabia, Pakistan, Turkey sign defence pact stating attack on one is attack on all". France 24. 7 August 2026. 7 August 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  2. ↑ Azhari, Timour; Shahid, Ariba; Gumrukcu, Tuvan (7 August 2026). "Saudi Arabia, Turkey and Pakistan to sign joint defence deal amid Gulf turmoil". The Globe and Mail. Reuters. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  3. ↑ Azhari, Timour; Shahid, Ariba; Gumrukcu, Tuvan (7 August 2026). "Saudi Arabia, Turkey and Pakistan to sign joint defence deal amid Gulf turmoil". The Globe and Mail. Reuters. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  4. ↑ Azhari, Timour; Shahid, Ariba; Gumrukcu, Tuvan (7 August 2026). "Saudi Arabia, Turkey and Pakistan sign joint defence deal amid regional turmoil". WHBL. Reuters. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  5. ↑ "HRH the Crown Prince, Pakistan Prime Minister Hold Official Talks, Sign Strategic Mutual Defense Agreement". spa.gov.sa (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-08-09.
  6. ↑ "Could the Pakistani-Saudi Defense Pact Be the First Step Toward a NATO-Style Alliance?". CSIS. 14 October 2025. 23 July 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  7. ↑ "Turkey, Pakistan, Saudi Arabia sign "Mecca Joint Defence Agreement"". Middle East Eye. 7 August 2026. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  8. ↑ Azhari, Timour; Shahid, Ariba; Gumrukcu, Tuvan (7 August 2026). "Saudi Arabia, Turkey and Pakistan to sign joint defence deal amid Gulf turmoil". The Globe and Mail. Reuters. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  9. ↑ Azhari, Timour; Shahid, Ariba; Gumrukcu, Tuvan (7 August 2026). "Saudi Arabia, Turkey and Pakistan sign joint defence deal amid regional turmoil". WHBL. Reuters. अभिगमन तिथि: 7 August 2026.
  10. ↑ Obaid, Nawaf (8 August 2026). "The post-American Middle East is beginning to take shape". al-Jazeera. 9 August 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 August 2026.

बाह्य कड़ियाँ

[संपादित करें]

समझौते का सम्पूर्ण पाठ :