सामग्री पर जाएँ

मक्का प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मक्का
ur / Makkah
मानचित्र जिसमें मक्का ur / Makkah हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :मक्का
क्षेत्रफल :१,६४,००० किमी²
जनसंख्या(२००४):
  घनत्व :
५७,९७,९७१
 ३५.३५/किमी²
उपविभागों के नाम:ज़िले
उपविभागों की संख्या:१३
मुख्य भाषा(एँ):अरबी

मक्का प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ मक्काह अल-मुकर्रमा (ur) कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। यह सउदी अरब का सबसे अधिक जनसँख्या वाला प्रान्त है और इसकी राजधानी इस्लाम का सबसे पवित्र शहर मक्का है। इस प्रान्त का सबसे बड़ा शहर जद्दा है, जो पूरे सउदी अरब का सब से मुख्य बंदरगाह और आर्थिक केंद्र भी है।

सरवात पहाड़ियाँ मक्का प्रान्त से गुज़रती हैं और इस प्रान्त का ताइफ़ शहर उन्हीं में स्थित है। यहाँ का मौसम गर्मियों में अच्छा रहता है इसलिए सउदी सरकार गर्मियों में अपनी राजधानी रियाद से हटाकर यहाँ केन्द्रित कर लेती है। इसलिए ताइफ़ को सउदी अरब की 'ग्रीष्मकालीन राजधानी' कहा जाता है।[1]

मक्का प्रान्त १३ ज़िलों (मुहाफ़ज़ाह) में बंटा हुआ है:

मक्का क्षेत्र के राज्यपालों की सूची

[संपादित करें]

मक्का प्रांत के गवर्नर (अमीर) का पद 1925 से निम्नलिखित व्यक्तियों के पास रहा है:

नाम ग्रहित पद
फैसल बिन अब्दुलअजीज 1925–1932
1932–1958
मुतैब बिन अब्दुलअजीज 1958–1961
अब्दुल्लाह बिन सऊद 1961–1963
मिशाल बिन अब्दुलअजीज 1963–1971
फौवाज बिन अब्दुलअजीज 1971–1980
माजिद बिन अब्दुलअजीज 1980–1999
अब्दुलमजीद बिन अब्दुलअजीज 1999–2007
खालिद बिन फैसल 2007 – 2013
मिशाल बिन अब्दुल्ला 2013 – 2015
खालिद बिन फैसल


2015–उपस्थित

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. An A to Z of Places and Things Saudi, Kathy Cuddihy, pp. 183, Stacey International, 2001, ISBN 978-1-900988-40-7, ... The mountain city of Taif, called the summer capital, and Jeddah, the Kingdom's major commercial centre, are located in the province of Makkah ...