मंजुला चेल्लूर
मंजुला चेल्लूर | |
|---|---|
| मुख्य न्यायाधीश, मुंबई उच्च न्यायालय | |
| कार्यकाल 22 अगस्त 2016 – 4 दिसम्बर 2017 | |
| मुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता उच्च न्यायालय | |
| नियोक्ता | प्रणब मुखर्जी |
| पूर्वाधिकारी | अरुण कुमार मिश्रा |
| उत्तराधिकारी | गिरिश चन्द्र गुप्ता |
| मुख्य न्यायाधीश, केरल उच्च न्यायालय | |
| नियोक्ता | प्रतिभा पाटिल (acting) प्रणब मुखर्जी (permanent) |
| पूर्वाधिकारी | जस्टिस चेलमेश्वर |
| उत्तराधिकारी | अशोक भूषण |
| न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय | |
| कार्यकाल 21 फरवरी 2000 – 25 सितम्बर 2012 | |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 5 दिसम्बर 1955 |
| नागरिकता | भारतीय |
न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर (जन्म: 5 दिसंबर 1955) मुंबई उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। वे मुंबई उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। उल्लेखनीय है कि इनसे पूर्व वर्ष, 1994 में सुजाता मनोहर बॉम्बे हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त की गयी थीं।[1]
इसके पूर्व वे कलकत्ता उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थी। वे यह पद ग्रहण करने वाली प्रथम महिला न्यायाधीश हैं। उन्हें 5 अगस्त 2014 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गयी। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की 37वीं न्यायाधीश बनीं हैं और इन्होंने न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा का स्थान ग्रहण किया, जो सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुये हैं।[2]
प्रारंभिक जीवन एवं करियर
[संपादित करें]उनका जन्म 5 दिसंबर 1955 को हुआ। उन्होने बेल्लारी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की और 1977 में बैंगलौर से क़ानून की डिग्री हासिल की। फिर बेल्लारी में प्रैक्टिस करनेवाली वे पहली महिला एडवोकेट बनीं। 1988 में वे पहली ज़िला न्यायाधीश बनीं। उन्होने बैंगलौर में प्रिंसिपल जज की हैसियत से भी अपनी सेवाएँ दी। फिर वे कर्नाटक हाइकोर्ट की पहली महिला जज बनाई गईं। पहले उन्हें केरल हाईकोर्ट का प्रभारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया और फिर उन्हें मुख्य न्याधीश के पद पर नियुक्ति मिली। वर्तमान में वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ भारत सरकार के न्याय विभाग की अधिसूचना Archived 2016-09-10 at the वेबैक मशीन(अँग्रेजी मे)
- ↑ "मंजुला चेल्लूर कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश". आर्यावर्त. 5 अगस्त 2014. मूल से से 28 अगस्त 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 अप्रैल 2015.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|trans_title=(help) - ↑ "डाक्टर मंजुला चेल्लूर (Manjula Chellur) चीफ़ जस्टिस ए पी हाइकोर्ट". सियासत. 29 मार्च 2013. अभिगमन तिथि: 30 अप्रैल 2015.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|trans_title=(help)[मृत कड़ियाँ]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| मंजुला चेल्लूर से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
| यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |