भ्रमिलता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भ्रमिलता (Vorticity) तरल यांत्रिकी और मौसम विज्ञान से संबन्धित उपयोगी अवधारणा है। यह द्रव की किसी धुरी के सापेक्ष घूर्णन की प्रकृति के बारे में जानकारी देता है।

भ्रमिलता को द्रव के वेग के कर्ल के रूप में पारिभाषित किया जाता है-

भ्रमिलता की सहायता से बहुत सी घटनाएँ आसानी से समझी जा सकतीं है (जैसे वायु के फुत्कार से मोमबत्ती का बुझना) जबकि दाब और वेग आदि मौलिक अभिधारणाओं के द्वारा इन्हें समझना उतना आसान नहीं है। यह बात भ्रमिल वलय (vortex rings) के बनने और उनकी गति के सम्बन्ध में और भी अधिक लागू होती है।