भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली (अंग्रेज़ी: The Geographic Names Information System या GNIS (जीनिस)) संयुक्त राज्य अमेरिका और इसके राज्यक्षेत्रों में स्थित बीस लाख से अधिक भौतिक और सांस्कृतिक वैशिष्ट्यों का एक डेटाबेस है जिसमें इनके नाम और स्थान की जानकारी है। यह एक प्रकार की विवरणिका है। जीनिस को संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण ने संयुक्त राज्य भौगोलिक नाम बोर्ड (बीजीऍन) के साथ मिलकर विकसित किया था ताकि वैशिष्ट्य नामों का मानक तैयार किया जा सके।

यह डेटाबेस एक ऐसी प्रणाली का भाग है जिसमें स्थलाकृतिक मानचित्र और ग्रन्थसूची सन्दर्भ समाहित हैं। उन पुस्तकों और ऐतिहासिक मानचित्रों को उद्धृत किया जाता है जो किसी वैशिष्ट्य या स्थान नाम की पुष्टि करते हैं। किसी वैशिष्ट्य के अन्य नाम, जो आधिकारिक संघीय नामों के विकल्प हैं, भी दर्ज किए जाते हैं। प्रत्येक वैशिष्ट्य को एक स्थाई, विशिष्ट वैशिष्ट्य रिकॉर्ड अभिज्ञापक, दिया जाता है, जिसे जीनिस (GNIS) भी कहा जाता है।[1] इस डेटाबेस से कभी भी किसी प्रविष्टि को हटाया नहीं जाता, केवल तब जब वह स्पष्ट रूप से दोहराई गई है।[2]

यूऍसजीऍस और बीजीऍन के लोगो[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "US Census County Based TIGER/Line® 2009 Data Dictionary: Entity, Joins, Attributes, and Domains". मूल से 27 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जुलाई 2015. (अंग्रेज़ी)
  2. Cartographic Users Advisory Council (CUAC) (April 26–27, 2007). "2007 Agency Presentation Minutes". Reston, VA: US Geological Survey. Archived from the original on 11 जनवरी 2014. https://web.archive.org/web/20140111180726/http://cuac.wustl.edu/annualmtg2007.htm.  (अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]