भोला शंकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भोला शंकर
निर्देशक मेहर रमेश
पटकथा

मेहर रमेश

द्वारा संवादममिडाला तिरुपति
कहानी शिवा
आदि नारायण
आधारित वेदलम
निर्माता
  • रामब्रह्मम सुंकारा
  • के.एस. रामाराव
अभिनेता
छायाकार दुद्ले
संपादक मार्तंड के. वेंकटेश
संगीतकार महती स्वरा सागर
निर्माण
कंपनियां
  • ए.के. एंटरटेनमेंट
  • क्रिएटिव कमर्शियल्स
वितरक यश राज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि
11 अगस्त 2023
देश भारत
भाषा तेलुगु

भोला शंकर 2023 की भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन मेहर रमेश द्वारा किया गया हैं।[1] यह 2015 की तमिल फिल्म वेदलम की आधिकारिक रीमेक हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश ने अभिनय किया है।[2][3]

भोला शंकर 11 अगस्त 2023 को थिएटरों में रिलीज हुई थी।[4] यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित है जो अपनी बहन को एक शक्तिशाली आपराधिक सिंडिकेट से बचाता है।[5]

कथानक[संपादित करें]

भोला शंकर एक एक पूर्व गैंगस्टर हैं जो तस्करी ऑपरेशन का भंडाफोड़ करने में पुलिस की मदद करने के बाद एक टैक्सी ड्राइवर बनता हैं। वह एक अपराधी सिंडिकेट के क्रोध का शिकार होता है, जिसके बाद भोला तस्करी के पीछे के गैंगस्टरों के बारे में पता लगाता है और उन्हें पकड़ने करने का फैसला करता है क्योंकि उन्होंने अतीत में उसकी दत्तक बहन को नुकसान पहुँचाया था।

पात्र[संपादित करें]

  • चिरंजीवी — भोला शंकर
  • तमन्ना भाटिया — लास्या, भोला शंकर की प्रेमिका
  • कीर्ति सुरेश — महालक्ष्मी, भोला शंकर की दत्तक बहन
  • रघु बाबू
  • मुरली शर्मा
  • पी. रविशंकर
  • वेनेला किशोर
  • सुशांत
  • तुलसी
  • श्रीमुखी
  • बिथिरी साथी
  • सत्य
  • गेटअप श्रीनू
  • रश्मि गौतम
  • उटेज

निर्माण[संपादित करें]

प्रारंभ में साई पल्लवी को फिल्म में चिरंजीवी की बहन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने रचनात्मक मतभेदों के कारण इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद उनकी जगह कीर्ति सुरेश को लिया गया। संगीत निर्देशक मणि शर्मा के बेटे महती स्वरा सागर को इस फिल्म में संगीतकार के रूप में साइन किया गया। तमन्ना को सईरा नरसिम्हा रेड्डी (2019) के बाद दूसरी बार चिरंजीवी के साथ चयनित किया गया है। 11 नवंबर 2021 को एक आधिकारिक लॉन्च आयोजित किया गया था। फिल्म की शूटिंग 15 नवंबर 2021 को शुरू हुई थी। फिल्म ने अपना पहला शेड्यूल दिसंबर 2021 में पूरा किया। चिरंजीवी के सेट पर शामिल होने के साथ जनवरी 2022 में एक नया शेड्यूल शुरू हुआ।[6]

संगीत[संपादित करें]

फिल्म का संगीत महती स्वरा सागर द्वारा रचित है। गीत रामजोगय्या शास्त्री, श्री मणि और कसाराला श्याम द्वारा लिखे गए हैं।

रिलीज़[संपादित करें]

थियेटर प्रदर्शन[संपादित करें]

भोला शंकर 11 अगस्त 2023 को थिएटरों में रिलीज हुई थी।

घरेलू मीडिया[संपादित करें]

फिल्म के डिजिटल अधिकार नेटफ्लिक्स द्वारा अधिग्रहित किए गए थे।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Director Meher Ramesh Gets a Whopping Remuneration For Chiranjeevi's Bhola Shankar". News18 (अंग्रेज़ी में). 2021-09-28. मूल से 12 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  2. "'Vedalam' Telugu remake: Chiranjeevi-starrer to be shot in Kolkata?". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). 2020-10-04. मूल से 8 मई 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  3. Sistu, Suhas (2023-06-01). "'Bhola Shankar' first single date locked; promo on 2nd June". www.thehansindia.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  4. "Chiranjeevi - Bhola Shankar: చిరు 'బోళా శంకర్' మూవీ నుంచి మరో బిగ్‌ అప్టేట్.. మెగాఫ్యాన్స్‌కు కావాల్సింది ఇదేగా." News18 Telugu (तेलुगू में). 2023-06-01. मूल से 1 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  5. telugu, NT News (2023-05-30). "Bhola Shankar Movie | శంకర్‌ దాదా MBBS తరహాలో భోళా శంకర్.. మెహర్ రమేష్‌ మాస్టర్‌ ప్లాన్‌ అదిరిపోయిందిగా..!". www.ntnews.com (तेलुगू में). मूल से 31 मई 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  6. "Chiranjeevi Shares BTS Pictures From Sets Of Bhola Shankar In Switzerland, Fans Are Thrilled". Zee News (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 जून 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]