भैंसिया दाद

भैंसिया दाद जिसे हर्पीज ज़ोस्टर या ज़ोना के नाम से भी जाना जाता है एक विषाणु रोग है जिसमें त्वचा पर फफोले के साथ दर्दनाक दाने निकल आते हैं।[1][2] आमतौर पर ये दाने शरीर या चेहरे के बाईं या दाईं ओर एक एकल चौड़े निशान के रूप में होते हैं। दाने होने से दो से चार दिन पहले उस जगह में झुनझुनी या हल्का दर्द हो सकता है। इसके अन्य सामान्य लक्षणों में ज्वर, सिरदर्द और थकान शामिल हैं।
संकेत और लक्षण
[संपादित करें]भैंसिया दाद के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द, बुखार और बेचैनी शामिल हैं। ये लक्षण किसी खास बीमारी के नहीं होते इसलिए गलत निदान हो सकता है। इन लक्षणों के बाद अक्सर जलन वाला दर्द, खुजली, हाइपरस्थीसिया (बहुत ज़्यादा संवेदनशीलता) या झुनझुनी महसूस होता है। प्रभावित चर्म में दर्द हल्का से लेकर गंभीर हो सकता है जिसे अक्सर चुभने, झुनझुनी, दर्द, सुन्न या धड़कन के रूप में वर्णित किया जाता है और बीच-बीच में तेज दर्द के झटके भी लग सकते हैं।[3] बच्चों में भैंसिया दाद अक्सर दर्द रहित होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ लोगों को इसके होने की संभावना बढ़ जाती है और यह बीमारी ज़्यादा गंभीर हो सकती है।
रोकथाम और उपचार
[संपादित करें]बच्चों में वैरिसेला वैक्सीन से भैंसिया दाद के ख़तरा कम किया जा सकता है बशर्ते वैक्सीन चिकनपॉक्स होने से पहले दी जाए। यदि संक्रमण पहले से ही हो चुका है तो भैंसिया दाद के टीके लगवाने से दाद विकसित होने या बीमारी होने के जोखिम को कम किया जा सकता हैं।
उपचार का उद्देश्य दर्द की गंभीरता और अवधि को सीमित करना, दाद की अवधि को छोटा करना और जटिलताओं को कम करना है। हर्पीजोत्तर तंत्रिकार्ति की जटिलता के लिए अक्सर लक्षणों के आधार पर उपचार की ज़रूरत होती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Herpes zoster | Description, Cause, Symptoms, Treatment, & Vaccine | Britannica". Encyclopedia Britannica (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 27 जून 2026.
- ↑ "Shingles Symptoms and Complications". Shingles (Herpes Zoster) (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 14 मई 2024. अभिगमन तिथि: 27 जून 2026.
- ↑ Dworkin, Robert H.; Johnson, Robert W. (1 जनवरी 2007). "Recommendations for the Management of Herpes Zoster". Clinical Infectious Diseases. 44 (Supplement_1): S1 – S26. डीओआई:10.1086/510206. अभिगमन तिथि: 27 जून 2026.