भूरासायनिक चक्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भूविज्ञानों के अन्तर्गत, धरती के तल पर तथा भूगर्भ में स्थित रासायनिक तत्त्व परिवर्तन का जो मार्ग अपनाते हैं उसे भूरासायनिक चक्र (geochemical cycle) कहते हैं। इसमें सभी भूवैज्ञानिक (जिओलोजिकल) तथा रासायनिक कारक सम्मिलित किये जाते हैं। गर्म तथा दाबित रासायनिक तत्त्वों (जैसे सिलिकन, अलुमिनियम तथा अल्कली धातुएं) का निम्नस्खलन (subduction) एवं ज्वालामुख (volcanism ) द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना (माइग्रेशन) ही भूरासायनिक चक्र है।