भूतनाथ रिटर्न्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भूतनाथ रिटर्न्स
चित्र:Bhoothnath returns.jpg
सिनेमा में जारी पोस्टर
निर्देशक नितेश तिवारी
लेखक नितेश तिवारी
पियूष गुप्ता
निर्माता भूषण कुमार
कृषण कुमार
रेणु रवि चोपड़ा
अभिनेता अमिताभ बच्चन
बोमन ईरानी
अनुराग कश्यप
उषा जाधव
संजय मिश्रा
बृजेन्द्र काला
उषा नाडकर्णी
संगीतकार पलाश मुछल और मीत ब्रॉस अंजान
राम सम्पत
यो यो हनी सिंह
वितरक बी॰आर॰ फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अप्रैल 11, 2014 (2014-04-11)
लम्बाई
१५५ मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी

भूतनाथ रिटर्न्स एक भारतीय वीभत्स फ़िल्म है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया और उसके निर्माता भूषण कुमार, कृषन कुमार, रवि चोपड़ा और सहनिर्माता अजय कपूर हैं। यह भूतनाथ (२००८) की उत्तरकृत्ति फ़िल्म है जिसमें मुख्य अभिनय भूमिका में अमिताभ बच्चन तथा बोमन ईरानी और शाहरुख खान सहायक भूमिका में हैं।

फ़िल्म ११ अप्रैल २०१४ को जारी की गई।[2] यो यो हनी सिंह ने फ़िल्म में पार्टी विद द भूतनाथ गाने की रचना की है।[3]

कथानक[संपादित करें]

फ़िल्म की कहानी भूतनाथ फ़िल्म की कहानी के अन्त से आरम्भ होती है। भूतनाथ के ऊपर सब हंसी ठिठोली कर रहे होते हैं। इसके पीछे एक कारण होता है कि भूतनाथ किसी भी बच्चे को डरा नहीं पाता। अब वह बच्चों को डराने के लिए दोबारा लौटता है उसका मकसद होता है कि वह बच्चों को डरा के दिखाएगा। लेकिन धारावी में रहने वाले नन्हें पार्थ से भूतनाथ उलझ जाता है। पार्थ और भूतनाथ के बीच दोस्ती बढ़ने लगती है।[1][4].

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

फ़िल्म का संगीत राम सम्पत और पलाश मुछल ने तैयार किया है। यो यो हनी सिंह ने "भूतनाथ"नामक एक प्रचार गीत भी तैयार किया है जिसमें उन्होंने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम किया है।[6]

गीत गायक रचनाकार बोल लम्बाई
पार्टी तो बनती है मीत ब्रॉस अंजान & मिका सिंह पलाश मुछल और मीत ब्रॉस अंजान कुमार 4:19
हर हर गंगे अमन त्रिखा राम सम्पत कुँवर जुनेजा 3:13
पार्टी विद द भूतनाथ यो यो हनी सिंह यो यो हनी सिंह यो यो हनी सिंह 5:21
साहिब ऋतुराज राम सम्पत मुन्ना धिमान 4:21
धारावी राप पार्थ एस॰ भालेराव & अनिश राम सम्पत नितेश तिवारी 2:32
पार्टी तो बनती है (रिमिक्स) मीत ब्रॉस अंजान & मिका सिंह पलाश मुछल और मीत ब्रॉस अंजान कुमार 3:39
हर हर गंगे (रिमिक्स) अमन त्रिखा राम सम्पत, डीजे कीरण ने रिमिक्स किया कुँवर जुनेजा 3:38

[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "मूवी रिव्यू: वोट मांगने आ गया भूतनाथ". राजस्थान पत्रिका. ११ अप्रैल २०१४. मूल से 11 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  2. "Big B begins shooting for Bhoothnath 2". ज़ूम (अंग्रेज़ी में). ९ अक्टूबर २०१३. मूल से 2 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  3. "Yo Yo Honey Singh plans to take a Break from Bollywood". IANS (अंग्रेज़ी में). news.biharprabha.com. मूल से 25 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2014.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2014.
  6. "Bhoothnath Returns 1st Friday Collection | Business on Opening Day" (अंग्रेज़ी में). NewsZoner. १० अप्रैल २०१४. मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अप्रैल २०१४.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]