थलसन्धि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(भूडमरू से अनुप्रेषित)
250pxपनामा भूडमरुमध्य

थलसन्धि या भूडमरुमध्य भूमि की एक पतली पट्टी होती है, जो दो बड़ी जलराशियों (अधिकांशतः सागर) को अलग करती है व दो बड़े भूभागों को जोड़ती है। जैसे पनामा भूडमरुमध्य उत्तरी अमरीका को दक्षिणी अमरीका से जोड़ता है एवं अंध महासागर को प्रशांत महासागर से अलग करता है। स्वेज भूडमरुमध्य एशिया को अफ्रीका से जोड़ता है।

यह जलडमरुमध्य का उलटा होता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]