सामग्री पर जाएँ

भीम ऐप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भीम
डेवलपर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
पहला संस्करण 30 दिसम्बर 2016
आखिरी संस्करण

जावा

/ वि॰सं॰२०७३ पौष १५
ऑपरेटिंग सिस्टम
भाषा अंग्रेज़ी भाषा, हिन्दी, तमिल भाषा, तेलुगू भाषा, बांग्ला, मलयालम भाषा, कन्नड़ भाषा, ओडिया भाषा, असमिया भाषा[1]
प्रकार भुगतान
वेबसाइट play.google.com

भीम ऐप (BHIM-Bharat Interface for Money) वित्तीय लेनदेन हेतु भारत सरकार के उपक्रम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। इस ऐप का तन्त्रांश बिना अंतरजाल के प्रयुक्त किया जा सकता है।[2] अभी यह ऍप केवल हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में एंड्रॉइड प्रचालन तंत्र के लिए उपलब्ध है, परंतु शीघ्र ही अन्य भारतीय भाषाओं एवं आईओएस के लिए इसका विमोचन किया जाएगा।[3] भविष्य में दूरभाष या अंतरजाल संयोजकता के बिना भी इसका उपयोग लेनदेन के लिए किया जा सकेगा।[4]

नामकरण व अन्य जानकारी

[संपादित करें]

इस ऐप का नामकरण भीमराव अम्बेडकर के नाम पर किया गया है। आंग्ल भाषा में यह 'Bharat Interface for Money' के लिए परिवर्णी शब्द है। इसका विमोचन प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी ने वि॰सं॰२०७३ पौष १५ के दिन किया। इसके प्रयोगकर्ता नोटबंदी के बाद आयोजित की गयी लकी ग्राहक योजना के तहत पुरस्कार जीत सकते हैं। आंबेडकर जयंती पर मेगा ड्रा निकाल कर महाविजेता का नाम घोषित किया जाएगा।[5]

उपयोग करने की प्रक्रिया

[संपादित करें]

स्मार्टफोन में इनस्टॉल करने के बाद इसे खोलें, अपने बैंक से पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें एवं अपना कूटशब्द सेट करें। आपका अंगूठा भी कूटशब्द का काम कर सकता है। किसी अन्य व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए उसका पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करें। फिर आप उसे अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआय) पिन डाल कर पैसे भेज सकते हैं। अगर आपके पास अंतरजाल संयोजकता नहीं है, तो फोन से अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डेटा (यूएसएसडी) कोड *99# डायल करें।[6]

प्रतिभागी बैंक

[संपादित करें]

भीम ऍप में आप लगभग सभी भारतीय बैंक खातों को इस्तमाल कर सकते है। भीम का प्रयोग करने के आप लिए इनमे से किसी भी बैंक का खाता प्रयुक्त कर सकते हैं:-[3]

भीम ऍप फिलहाल 12 भाषाओं का समर्थन करता है। नए अपडेट के बाद यह कुल 12 भाषाओ में उपलब्ध है इंग्लिश, हिं दी, मलयालम, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, बंगाली, असामी एवं उड़िया।

स्थानांतरण सीमाएं

[संपादित करें]

१. आप प्रति देय राशि २०,००० रुपये प्रेषित कर सकते है।

२. प्रति दिन की प्रेषण राशि सीमा अधिकतम ४०,००० रुपये हैं।

३. प्रति दिन किसी बैंक से अत्यधिक २० बार पैसा प्रेषित किया जा सकता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "BHIM App Updated Version Launched; 7 Languages Added - NDTV". Archived from the original on 25 जनवरी 2017. Retrieved 25 जनवरी 2017.
  2. "पीएम [[मोदी]] ने लॉन्च किया 'BHIM' मोबाइल ऐप, अब अंगूठा ही होगा आपकी पहचान". Archived from the original on 1 जनवरी 2017. Retrieved 30 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  3. "डिजिधन: भीम ऐप की खूबियां, जो नरेंद्र मोदी तक ने नहीं बताईं". Archived from the original on 31 दिसंबर 2016. Retrieved 30 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  4. "मोदी ने डिजिटल लेनदेन के लिए मोबाइल एप 'भीम' लॉन्च किया". Archived from the original on 31 दिसंबर 2016. Retrieved 30 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  5. "बिना इंटरनेट के काम करेगा 'भीम' ऐप, जानें इसकी 5 खूबियां". Archived from the original on 31 दिसंबर 2016. Retrieved 30 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  6. "कैसे डाउनलोड और इस्तेमाल करें 'BHIM App'? जानिए पूरा प्रोसेस". Archived from the original on 31 दिसंबर 2016. Retrieved 30 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]