भीठामोड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(भिट्ठामोड़ से अनुप्रेषित)
भीठामोड़
Bhithamore
श्रीखंडी भिट्ठा
{{{type}}}
भीठामोड़ is located in बिहार
भीठामोड़
भीठामोड़
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 26°37′44″N 85°46′12″E / 26.629°N 85.770°E / 26.629; 85.770निर्देशांक: 26°37′44″N 85°46′12″E / 26.629°N 85.770°E / 26.629; 85.770
देश भारत
प्रान्तबिहार
ज़िलासीतामढ़ी ज़िला
ब्लॉकसुरसंड
ग्राम पंचायतश्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी
ऊँचाई64 मी (210 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल23,795
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, मैथिली
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड843331
दूरभाष कोड06228
वाहन पंजीकरणBR-30

भीठामोड़ जिसे श्रीखंडी भिट्ठा (Shrikhandi Bhittha) भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िले में स्थित एक गाँव है।[1][2] यह भारत व नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक भारतीय चौराहा व अंतर्राष्ट्रीय नाका है।[3] [4] इसके बीचों बीच रत्नावती (रातो) नदी गुजरती है। यह गांव अपने जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से लगभग 30 किमी की दूरी पर अवस्थित है। यह ग्राम श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आता है।[5]

भाषा[संपादित करें]

यहाँ की प्रमुख भाषा मैथिली और हिन्दी है।[6]

यातायात और संचार सुविधाएं[संपादित करें]

बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, मधुबनी और दरभंगा समेत क्षेत्र के अन्य हिस्सों के लिए यहां से दैनिक बस सेवाएं उपलब्ध है। दिल्ली और जयपुर जैसे महानगरों के लिए भी यहां से बस सेवा उपलब्ध है।[7]

यह जनकपुरधाम जाने का प्रवेश द्वार है। यहां से जनकपुरधाम मात्र 23 किमी की दूरी पर स्थित है। जनकपुर - अयोध्या बस सेवा यही से होकर गुजरती है।[8]

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 (पहले एनएच 104) जो यहां पर भारत नेपाल सीमा के समानान्तर होकर गुजरती है।[9][10][11]

यहां से नजदीकी नेपाली एयरपोर्ट जनकपुर धाम में स्थित है,जो कि 18 किमी की दूरी पर स्थित है। वही भारत में स्थित सबसे नजदीकी एयरपोर्ट दरभंगा हवाई अड्डा है, जिसकी दूरी भिट्ठामोड़ से 76 किमी की है।[8][12]

पर्व- त्यौहार[संपादित करें]

यहां कई सारे पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं, जिसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, होली, दुर्गा पूजा, छठ महापर्व, मकर संक्रान्ति, ईद उल फितर इत्यादि मनाएं जाते हैं।[13]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bihar Tourism: Retrospect and Prospect Archived 2017-01-18 at the वेबैक मशीन," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999
  2. "Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
  3. "सीतामढ़ी के भिठ्ठामोड़ में भारत-नेपाल सीमा के नो-मेंस लैंड पर बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-01-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "सीमा पर बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-01-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "सीतामढ़ी के भिठ्ठामोड़ में भारत-नेपाल सीमा के नो-मेंस लैंड पर बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-01-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "बिहार: मिथिलांचल के स्टेशनों पर मैथिली में उद्घोषणा, लोगों ने किया फैसले का स्वागत". Zee Bihar Jharkhand. 2019-09-11. अभिगमन तिथि 2021-01-14.
  7. "75.0 Km | Distance from Bhittamore To Darbhanga | CityMeter.net". citymeter.net. मूल से 21 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-01-14.
  8. "जनकपुर-अयोध्या बस सेवा शुरू, रामायण सर्किट से ऐसे लोगों को होगा फायदा". आज तक. अभिगमन तिथि 2021-01-14.
  9. "रियलिटी चेक: सीतामढ़ी से भिट्‌ठामोड़ तक 24 किमी की सड़क में 54 पुल हैं, 2016 में शुरू हुआ काम, अब तक अधूरा". Dainik Bhaskar. 2020-12-03. अभिगमन तिथि 2021-01-14.
  10. "भिट्ठामोड़ में पानी के बहाव से सड़क बनी खतरनाक". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-01-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  11. "पाकिस्तान की लड़की का हैदराबाद के लड़के पर आया दिल, नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार". आज तक. 2022-08-10. अभिगमन तिथि 2023-03-16.
  12. "मिथिला के लोगों के लिए खुशखबरी, स्पाइस जेट ने दरभंगा एयरपोर्ट के लिए शुरू की टिकट बुकिंग, जानें कब से मिलेगी फ्लाइट सर्विस". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-01-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  13. "श्रीखंडी भिठ्ठा में शुरू हुआ सात दिनी महावीरी झंडा, जुट रहे श्रद्धालु". Dainik Bhaskar. 2018-11-27. अभिगमन तिथि 2021-01-14.