भिंडावास पक्षी अभ्यारण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भिंडावास पक्षी अभ्यारण भिंडावास पक्षी अभ्यारण झज्जर से 15 कि॰मी॰ की दूरी पर है। दिल्ली से भी पर्यटक मात्र 3 घंटे में आसानी से अभ्यारण तक पहुंच सकते हैं। इस अभ्यारण में 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों को देखा जा सकता है। इन पक्षियों में स्थानीय और प्रवासी दोनों होते हैं। यहां पर एक झील का निर्माण भी किया गया है। यह झील बहुत सुन्दर है। पर्यटक इस झील के किनारे सैर का आनंद ले सकते हैं और इसके खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद भी कर सकते हैं। यह अभ्यारण लगभग 1074 एकड़ में फैला हुआ है। [1]

References[संपादित करें]

  1. "भिंडावास पक्षी विहार". https://jhajjar.nic.in. मूल से 13 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-05-30. पाठ "जिला झज्जर, हरियाणा सरकार" की उपेक्षा की गयी (मदद); |website= में बाहरी कड़ी (मदद)