भारत विकास संगम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारत विकास संगम एक सम्मेलन है जिसकी कल्पना के एन गोविन्दाचार्य ने की थी। इसके संयोजक समाजसेवी एवं राज्यसभा के सांसद वसव राज पाटिल हैं।

श्री गोविन्दाचार्य का मानना है कि देश के सामने आज जो समस्याएं हैं, उनसे निपटने के लिए बौद्धिक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक स्तर पर काम करने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों के लिए भारत विकास संगम का गठन किया गया। इस संगठन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दूर रखने की लगातार कोशिश की गई।

आयोजन[संपादित करें]

  • नवंबर, 2004 को प्रथम भारत विकास संगम (वाराणसी)
  • जनवरी, 2008 में द्वितीय भारत विकास संगम (चुनार, उत्तर प्रदेश)
  • 23 दिसम्बर 2010 से 1 जनवरी 2011 तृतीय भारत विकास संगम (गुलबर्ग)
  • 19 जनवरी से 25 जनवरी 2015 चतुर्थ भारत विकास संगम (श्रीक्षेत्र सिद्धगिरि मठ, कणेरी गांव, कोल्हापुर)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]