सामग्री पर जाएँ

भारत के प्रधान मंत्री की जीवनसाथी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भारत के प्रधान मंत्री की जीवनसाथी भारत का प्रधानमन्त्री की पत्नी अथवा पति को कहा जाता है। प्रधानमंत्री का जीवनसाथी आधिकारिक रूप से कोई भूमिका नहीं रखता। शिष्टाचार के अनुसार वे देश और विदेश में सामाजिक समारोहों और समारोहों में भाग लेते हैं लेकिन उनकी कोई सहभागितापूर्ण भूमिका नहीं होती।[1]

भारत में अब तक एक अविवाहित, एक अलग हुआ (पत्नी से अलग होना), एक विधवा और दो विधुर प्रधानमंत्री भी हुए हैं।

# चित्र नाम प्रधानमंत्री कार्यकाल आरम्भ कार्यकाल पूर्ण
1 कमला नेहरू[a] जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 27 मई 1964
लक्ष्मी नन्दा गुलज़ारीलाल नन्दा (कार्यवाहक) 27 मई 1964 9 जून 1964
11 जनवरी 1966 24 जनवरी 1966
2 ललिता शास्त्री लालबहादुर शास्त्री 9 जून 1964 11 जनवरी 1966
3 फिरोज़ गांधी[b] इन्दिरा गांधी 24 जनवरी 1966 24 मार्च 1977
14 जनवरी 1980 31 अक्टूबर 1984
4 गुजराबेन देसाई मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 28 जुलाई 1979
5 गायत्री देवी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 14 जनवरी 1980
6 सोनिया गांधी राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 2 दिसम्बर 1989
7 सीता कुमारी विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसम्बर 1989 10 नवम्बर 1990
8 दुजा देवी चन्द्रशेखर 10 नवम्बर 1990 21 जून 1991
9 सत्यम्मा राव[c] पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव 21 जून 1991 16 मई 1996
अविवाहित[d] अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996 1 जून 1996
19 मार्च 1998 19 मई 2004
10 चेन्नाम्मा देवगौड़ा एच॰ डी॰ देवगौड़ा 1 जून 1996 21 अप्रैल 1997
11 शीला गुजराल इन्द्र कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 19 मार्च 1998
12 गुरशरण कौर मनमोहन सिंह 22 मई 2004 26 मई 2014
13 जसोदाबेन मोदी (अलग) नरेन्द्र मोदी 26 मई 2014 पदस्थ

टिप्पणी

[संपादित करें]
  1. कमला नेहरू, जवाहरलाल नेहरू की पत्नी थीं और उनका सन् 1936 में निधन हो गया था। नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी ने उनके कार्यकाल के दौरान मेजबानी की।[1]
  2. फिरोज़ गांधी, इन्दिरा गांधी के पति थे। उनका सन् 1960 में निधन हो गया था। उनके छोटे बेटे संजय गांधी ने उनके कार्यकाल के दौरान मेजबानी की।
  3. पीवी नरसिम्हा राव की पत्नी सत्यम्मा राव का निधन सन् 1970 में हो गया था। उनके कार्यकाल के दौरान कोई नियमित मेजबान नहीं था।
  4. वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने आधिकारिक कार्यक्रमों की मेजबानी की।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 डोवल, निकिता (2015-08-21). "India's missing first spouses" [भारत में प्रथम जीवनसाथी नहीं]. लाइव मिंट (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-02-07.