भारत के उप प्रधानमंत्री
![]() |
भारत की राजनीति और सरकार पर एक श्रेणी का भाग |
स्थानीय प्रशासन |
वैश्विक संबंध व अन्य विषय |
भारत के उपप्रधानमंत्री का पद, तकनीकी रूप से एक एक संवैधानिक पद नहीं है, नाही संविधान में इसका कोई उल्लेख है। परंतु ऐतिहासिक रूप से, अनेक अवसरों पर विभिन्न सरकारों ने अपने किसी एक वरिष्ठ मंत्री को "उपप्रधानमंत्री" निर्दिष्ट किया है। इस पद को भरने की कोई संवैधानिक अनिवार्यता नहीं है, नाही यह पद किसी प्रकार की विशेष शक्तियाँ प्रदान करता हैं। आम तौर पर वित्तमंत्री या रक्षामंत्री जैसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को इस पद पर स्थापित किया जाता है, जिन्हें प्रधानमंत्री के बाद, सबसे वरिष्ठ माना जाता है। अमूमन इस पद का उपयोग, गठबंधन सरकारों में मज़बूती लाने हेतु किया जाता रहा है। इस पद के पहले धारक सरदार वल्लभभाई पटेल थे, जोकि जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में गृहमंत्री थे। कई अवसरों पर ऐसा होता रहा है की प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उपप्रधानमंत्री संसद या अन्य स्थानों पर उनके स्थान पर सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, एवं कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता कर सकते हैं।
भारत के उपप्रधानमंत्री भारतीय सरकार के मंत्रीमंडल के उपाध्यक्ष होते है। Shri.arjun bhi maurya
भारत के उपप्रधानमंत्रीगण की सूची[संपादित करें]
|
नाम | चित्र | पदासीन | पदच्युत | जन्म एवं मरणतिथि | राजनैतिक पार्टी | |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | सरदार पटेल | ![]() |
15 अगस्त 1947 | 15 दिसंबर 1950 * | 31 अक्टूबर 1875 – 15 दिसंबर 1950 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2 | मोरारजी देसाई | ![]() |
21 मार्च 1967 | 6 दिसंबर 1969 ** | 29 फरवरी 1896 – 10 अप्रैल 1995 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3 | चौधरी चरण सिंह | ![]() |
28 जुलाई 1979 | 9 अक्टूबर 1979 ** | 23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987 | जनता पार्टी |
4 | जगजीवन राम | ![]() |
9 अक्टूबर 1979 | 10 दिसंबर 1979 | 5 अप्रैल 1908 - 6 जुलाई 1986 | जनता पार्टी |
5 | यशवंत राव चव्हाण | ![]() |
10 दिसंबर 1979 | 14 जनवरी 1980 *** | 12 मार्च 1913 - 25 नवंबर 1984 | जनता पार्टी |
6 | चौधरी देवीलाल | ![]() |
19 अक्टूबर 1989 | 21 जून 1991 | 23 जुलाई 1914 - 14 नवंबर 2001 | जनता दल |
7 | लालकृष्ण आडवानी | ![]() |
29 जून 2002 | 20 मई 2004 | 8 नवंबर 1927 - | भारतीय जनता पार्टी |
- * कार्यकालीन मृत्यु
- ** इस्तीफ़ा दिया
इन्हें भी देखें[संपादित करें]