सामग्री पर जाएँ

भारत-वियतनाम सम्बन्ध

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Indo-Vietnamese संबंध
Map indicating locations of India and Vietnam

भारत

वियतनाम
Diplomatic Mission
नई दिल्ली (वियतनाम का राजदूतावास) हनोई (भारतीय राजदूतावास)

भारत और वियतनाम के बीच अत्यन्त मधुर द्विपक्षीय सम्बन्ध हैं। दोनों देशों के बीच के सांस्कृतिक और आर्थिक सम्बन्ध तो द्वितीय शताब्दी से भी पुराने हैं।.[1] भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत चम्पा राज्य के संगीत ने वियतनाम की संगीत पर अमिट छाप छोड़ी है।[1] वर्तमान समय में भारत और वियतनाम के सम्बन्ध अत्यन्त प्रगाढ़ हैं और आपसी राजनैतिक महत्व के अनेक क्षेत्रों को समेटे हुए हैं।[2] वियतनाम युद्ध के समय भारत ने अमेरिका की भूमिका की कड़े शब्दों में निन्दा की थी। कम्बोडिया-वियतनाम युद्ध के समय वियतनाम की सहायता करने वाले गिने-चुने गैर-साम्यवादी देशों में भारत भी शामिल था।[2]

१९९२ में भारत और वियतनाम ने विस्तृत द्विपक्षीय आर्थिक सम्बन्धों की स्थापना की जिसमें तेल की खोज, कृषि तथा विनिर्माण सम्मिलित हैं।[2] भारत की 'पूर्व की ओर देखो' नीति के कारण दोनों के सम्बन्ध और भी प्रगाढ़ हुए हैं, विशेष रूप से रक्षा के क्षेत्र में।[3] दोनों के बीच सैन्य सम्बन्ध के अन्तर्गत सैन्य सामग्री का विक्रय, गुप्त सूचनाओं का आदान-प्रदान, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास, तथा आतंक के विरुद्ध प्रशिक्षण तथा वन में युद्धकर्म के क्षेत्र उल्लेखनीय हैं।[4] भारत अपने युद्धपोत प्रायः वियतनाम के मैत्री-यात्रा पर भेजता रहता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Sharma, Geetesh (2010). Trace of Indian Culture in Vietnam. राजकमल प्रकाशन. ISBN 9788190540148.
  2. Frost, Frank (1993). Vietnam's foreign relations: dynamics of change. Institute of Southeast Asian. ISBN 9789813016651.
  3. Nanda, Prakash (2003). Rediscovering Asia: evolution of India's look-east policy. Lancer Publishers. ISBN 9788170622970.
  4. Blank, Stephen. Natural Allies?: Regional Security in Asia and Prospects for Indo-American Strategic Cooperation. DIANE Publishing.

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]