भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर
चित्र:IISER Berhampur Logo.svg
ध्येय
प्रकारसार्वजनिक प्रतिष्ठान
स्थापित२०१६
निदेशकप्रो के.वी.आर. चारी
स्थानब्रह्मपुर, ओडिशा, भारत
जालस्थलwww.iiserbpr.ac.in

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर (IISER ब्रह्मपुर) ओडिशा के ब्रह्मपुर में स्थित एक सार्वजनिक अनुसंधान और शिक्षा संस्थान है। यह भारत के ७ भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थानों में से एक है। उच्च वैज्ञानिक शिक्षा एवं अनुसन्धान को बढ़ावा देने तथा पूर्व-स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गयी थी। भारत सरकार द्वारा यह संस्थान 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' के रूप में मान्य है। सन २०१६-१७ के अगस्त माह से इस संस्थान ने कार्य करना आरम्भ किया था।

इतिहास[संपादित करें]

सन २००६ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों' की श्रेणी में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थानों की स्थापना की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य मूलभूत विज्ञानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवम अनुसन्धान को बढ़ावा देना था। उसी वर्ष पुणे और कोलकाता के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान काम करना शुरू कर दिये। इसके बाद मोहाली का संस्थान सन २००७ में, भोपाल और त्रिवेन्द्रम के संस्थान सन २००८ में, तिरुपति का संस्थान सन २०१५ में, तथा ब्रह्मपुर का संस्थान सन २०१६ में कार्य करना आरम्भ किए। [1]

कैम्पस[संपादित करें]

ब्रह्मपुर का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान अस्थायी रूप से ब्रह्मपुर के शासकीय आईटीआई के परिसर में काम कर रहा है। इसका स्थायी परिसर ब्रह्मपुर के पास लौदीग्राम में निर्माणाधीन है।

शैक्षणिक कार्यक्रम[संपादित करें]

आईआईएसईआर ब्रह्मपुर अभी एकीकृत बीएस-एमएस कार्यक्रम, एकीकृत पीएचडी और पीएचडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश एक संयुक्त प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से तथा अन्य IISER के समन्वय से किया जाता है।

यहाँ पर विज्ञान के छात्रों को पञ्चवर्षीय द्वि-उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है जो निम्नलिखित विषयों में है-[2]

विभाग[संपादित करें]

इस संस्थान में चार विभाग हैं जिनमें बीएस.-एम्.एस. की द्बैत-उपाधि, एकीकृत पी.एच. डी. एबं पी.एच. डी डिगियाँ प्रदान की जातीं हैं। ये चार विभाग ये हैं-

१. जीवविज्ञान विभाग (Department of Biological Sciences)
२. रसायनन विज्ञान विभाग (Department of Chemical Sciences)
३. गणित विभाग (Department of Mathematical Sciences)
४. पदार्थ विज्ञान विभाग (Department of Physical Sciences)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी लिंक[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Background". मूल से 12 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मार्च 2021.
  2. "About IISERs". मूल से 25 मार्च 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2021.