भारतीय जनता पार्टी – राजस्थान
| यह लेख सामान्य उल्लेखनीयता निर्देशों के अनुरूप नहीं है। कृपया विषय के बारे में विश्वसनीय स्रोत जोड़कर उल्लेखनीयता स्थापित करने में सहायता करें। यदि उल्लेखनीयता स्थापित न की जा सकी, तो लेख को विलय, पुनर्निर्देशित अथवा हटाया जा सकता है।
स्रोत खोजें: "भारतीय जनता पार्टी – राजस्थान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
| भारतीय जनता पार्टी – राजस्थान भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान | |
|---|---|
|
| |
| नेता |
भजन लाल शर्मा (मुख्यमंत्री) |
| अध्यक्ष | मदन राठौड़ |
| महामंत्री | चंद्रशेखर |
| मुख्यालय | सी-51, सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर - 302001, राजस्थान |
| विचारधारा |
|
| आधिकारिक रंग | भगवा |
| चुनाव चिन्ह | |
|
कमल | |
| वेबसाइट | |
|
rajasthan | |
| पार्टी का झंडा | |
| BJP flag.svg | |
भारतीय जनता पार्टी – राजस्थान (या भा.ज.पा. राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई है। वर्तमान में मदन राठौड़ इसके प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्होंने चंद्र प्रकाश जोशी का स्थान लिया।[1] वसुंधरा राजे 2003–2008 और 2013–2018 के बीच राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं।
इतिहास
[संपादित करें]भारतीय जनसंघ (1951–1977)
[संपादित करें]राजस्थान में भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हुई हैं। 1951-52 के आम चुनाव में जनसंघ ने राजस्थान में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। 1952 के विधानसभा चुनावों में जनसंघ ने 50 में से 8 सीटें जीतकर 5.93% वोट प्राप्त किए।[2] हालांकि 1957 में पार्टी को नुकसान हुआ क्योंकि राम राज्य परिषद भी मैदान में थी। बाद के चुनावों में (1962 और 1967) पार्टी को क्रमशः 15 और 22 सीटें मिलीं।
जनता पार्टी (1977–1980)
[संपादित करें]आपातकाल के बाद, 1977 में जनसंघ, कांग्रेस (ओ), सोशलिस्ट पार्टी और लोक दल ने मिलकर जनता पार्टी बनाई। राजस्थान विधानसभा में 152 सीटों की जीत के साथ सरकार बनी और भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री बने। लेकिन वैचारिक मतभेदों के चलते पार्टी जल्द ही बिखर गई।
भारतीय जनता पार्टी (1980–वर्तमान)
[संपादित करें]1980 में जनसंघ के सदस्यों ने नई पार्टी, भाजपा बनाई। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। भाजपा 1990 में जनसंघ के वोट बैंक को लेकर उभरी। भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने।
1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद केंद्र सरकार ने राजस्थान की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर दिया। 1993 में भाजपा फिर सत्ता में आई लेकिन 1998 में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस को बहुमत मिला। 2003 में भाजपा फिर सत्ता में लौटी और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनीं। इसके बाद राज्य में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है।
जनाधार
[संपादित करें]शुरुआत में पार्टी को राज-पूत समुदाय का समर्थन मिला, विशेष रूप से भैरोंसिंह शेखावत के कारण। मंडल आयोग के विरोध और राम मंदिर आंदोलन के चलते ब्राह्मणों का समर्थन भी भाजपा को मिला।
अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जाट आरक्षण की घोषणा और वसुंधरा राजे को "जाट की बहू" के रूप में प्रचारित करने से जाटों का भी समर्थन मिला।[3]
नेतृत्व
[संपादित करें]मुख्यमंत्री
[संपादित करें]- भैरोंसिंह शेखावत (1990–1992, 1993–1998)
- वसुंधरा राजे (2003–2008, 2013–2018)
- भजन लाल शर्मा (2023–वर्तमान)
उपमुख्यमंत्री
[संपादित करें]- हरिशंकर भाभड़ा (1994–1998)
- दीया कुमारी (2023–वर्तमान)
- प्रेमचन्द बैरवा (2023–वर्तमान)
विपक्ष के नेता
[संपादित करें]- भैरोंसिंह शेखावत
- गुलाब चन्द कटारिया
- वसुंधरा राजे
- राजेंद्र सिंह राठौड़
प्रदेश अध्यक्ष
[संपादित करें]- जगदीश प्रसाद माथुर
- हरिशंकर भाभड़ा
- रामदास अग्रवाल
- अरुण चतुर्वेदी[4]
- वसुंधरा राजे[5]
- अशोक परनामी [6]
- मदन लाल सैनी [7]
- सतीश पूनिया[8]
- चंद्र प्रकाश जोशी[9]
- मदन राठौड़ [10]
राज्य स्तरीय संगठन
[संपादित करें]- किसान मोर्चा – भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान
- महिला मोर्चा – भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान
- युवा मोर्चा – भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान
चुनावी प्रदर्शन
[संपादित करें]राजस्थान विधान सभा चुनाव
[संपादित करें]| वर्ष | जीती गई सीटें | +/- | मत प्रतिशत | +/- प्रतिशत | परिणाम |
|---|---|---|---|---|---|
| 1980 | 32 / 200 | +32 | 18.60% | नया | विपक्ष |
| 1985 | 39 / 200 | +7 | 21.24% | +2.64% | विपक्ष |
| 1990 | 85 / 200 | +46 | 25.25% | +4.01% | सरकार (जनता दल के साथ) |
| 1993 | 95 / 200 | +10 | 38.60% | +13.35% | सरकार (निर्दलीयों के समर्थन से) |
| 1998 | 33 / 200 | -62 | 33.23% | -5.37% | विपक्ष |
| 2003 | 120 / 200 | +87 | 39.20% | +5.97% | सरकार |
| 2008 | 78 / 200 | -42 | 34.27% | -4.93% | विपक्ष |
| 2013 | 163 / 200 | +85 | 45.17% | +10.90% | सरकार |
| 2018 [11] | 73 / 200 | -90 | 38.08% | -7.09% | विपक्ष |
| 2023 [12] | 115 / 200 | +42 | 41.69% | +3.61% | सरकार |
लोक सभा चुनाव
[संपादित करें]| वर्ष | जीती गई सीटें (कुल 25 में से) | +/- सीटें |
|---|---|---|
| 1984 | 0 / 25 | — |
| 1989 | 13 / 25 | +13 |
| 1991 | 12 / 25 | -1 |
| 1996 | 12 / 25 | कोई परिवर्तन नहीं |
| 1998 | 5 / 25 | -7 |
| 1999 | 16 / 25 | +11 |
| 2004 | 21 / 25 | +5 |
| 2009 | 4 / 25 | -17 |
| 2014 [13] | 25 / 25 | +21 |
| 2019 [14] | 24 / 25 | -1 |
| 2024 [15] | 14 / 25 | -10 |
स्रोत
[संपादित करें]- ↑ "बिहार-राजस्थान में BJP ने बनाए नए अध्यक्ष". आज तक. 2024-07-25. अभिगमन तिथि: 2024-07-28.
- ↑ "Rajasthan 1951".
- ↑ "Rajasthan elections: Jats may hold key but won't get their own CM".
- ↑ "Arun Chaturvedi new BJP President in Rajasthan". Hindustan Times. 2009-07-10.
- ↑ "Vasundhara Raje takes over as BJP president in Rajasthan". India Today. 2013-02-08.
- ↑ "Ashok Parnami appointed Raj BJP chief | Rajasthan News". Zee News. 2014-02-12.
- ↑ "Amit Shah appoints Madanlal Saini as BJP's Rajasthan unit president". The Indian Express. 2018-06-29.
- ↑ "Satish Poonia first Jat to become Rajasthan BJP president | Jaipur News - Times of India". The Times of India. 2019-09-15.
- ↑ "Chandra Prakash Joshi become Rajasthan BJP president | Jaipur News - Indian Express". Indian Express. 2019-09-15.
- ↑ "BJP makes state rejigs, appoints new party chiefs in Bihar and Rajasthan". India Today. अभिगमन तिथि: 25 July 2024.
- ↑ "Rajasthan Assembly Election Results 2018". Result University. अभिगमन तिथि: 19 मई 2025.
- ↑ "JP Nadda holds virtual meeting with newly-elected MLAs in Rajasthan as suspense over CM continues". India TV News. 9 December 2023. अभिगमन तिथि: 19 May 2025.
- ↑ "लोकसभा चुनाव 2014: राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत". Patrika. अभिगमन तिथि: 19 May 2025.
- ↑ "राजस्थान: सभी 25 सीटों पर BJP का क्लीन स्वीप, जानें जीत का अंतर". Live Hindustan. 24 May 2019. अभिगमन तिथि: 19 May 2025.
- ↑ "Rajasthan Election Winners List 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 14 पर बीजेपी, 11 पर कांग्रेस और सहयोगियों दलों का कब्जा, देखें विजयी उम्मीदवारों की पूरी सूची". Navbharat Times. 2024-06-04. अभिगमन तिथि: 2025-05-19.