भरत सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भरत सिंह

कार्यकाल
2014 से 2019

राष्ट्रीयता भारतीय

भरत सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की बलिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।[1] वर्ष 1991, 1996 व 2002 में 3 बार दोआबा विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित ।[उद्धरण चाहिए]

मायावती के मंत्रीमंडल मे खाद्य और रसद राज्य मंत्री भी रहे

प्रभावी छात्र नेता के रूप में[संपादित करें]

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में भरत सिंह का अमूल्य योगदान रहा है इन्होंने कई ऐसे छात्र नेता तैयार किए जो कि वर्तमान समय में भी भारतीय राजनीति में प्रसांगिक है इनके द्वारा उस समय आईआईटी कर रहे मनोज सिन्हा को छात्र राजनीति में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही साथ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ओमप्रकाश सिंह वीरेन्द्र सिंह मस्त आदि को राजनीति में लाएं। लगातार 10 वर्षों तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष तथा महामंत्री के चयन में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली" (PDF). मूल से 30 जून 2014 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 5 अक्तूबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]