भंवर लाल शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भंवर लाल शर्मा

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2013
पूर्वा धिकारी अशोक कुमार
चुनाव-क्षेत्र सरदारशहर
पद बहाल
1996–2008
पूर्वा धिकारी नरेंद्र बुडानिया
चुनाव-क्षेत्र सरदारशहर
पद बहाल
1985–1993
पूर्वा धिकारी मोहन लाल
चुनाव-क्षेत्र सरदारशहर

जन्म 17 अप्रैल 1945 (1945-04-17) (आयु 79)[1]
जैतसिसर, चुरू, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(1996–17 July 2020)[2]
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
लोक दल,
जनता दल
जीवन संगी मनोहरी देवी (वि॰ 1965)[3]
निवास सोमानी मार्ग, गौशाला बस, सरदारशहर चुरू
व्यवसाय व्यापार
पेशा राजनीतिज्ञ

भंवर लाल शर्मा (जन्म 17 अप्रैल 1945; सरदारशहर, चूरु, राजस्थान) स्व. श्री सेवगराम शर्मा एवं स्व. श्री माणक राम शर्मा के पुत्र है। भंवर लाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे ।  वे सरदारशहर, चुरू, राजस्थान से विधान सभा के 7 वें कार्यकाल के सदस्य थे। वह 2011 से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ब्राह्मण समाज में एक राष्ट्रीय व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। वे राजस्थान सरकार के इंदिरा गांधी नेहर परियोजन के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे ।[4] उन्होंने 9 अक्टूबर *2022* को 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली ।[5] JRB

सामाजिक जीवन[संपादित करें]

2011 से आजतक आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। सन् 1994 से 2000 एंव 2000 से अबतक लगातार राजस्थान के 80 लाख से अधिक ब्राह्मणों की शीर्ष संस्था राजस्थान ब्राह्मण महासभा के भी प्रदेश अध्यक्ष है।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बनने के बाद राज. सरकार से जयपुर (विद्याधर नगर) में एक बड़ी भूमि सरकारी दर पर आवंटन करा समाज के विभिन्न जिलो के बच्चो की उच्च शिक्षा हेतु छात्रावास और समाज के सदस्यों हेतु अतिथि गृह का निर्माण कराया था। वर्तमान जाति पर आधारित आरक्षण के सख्त ख़िलाफ़ है और इनका मानना है की भूख और गरीबी जाती देख कर नहीं आती इसलिए आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए।

वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने जन जागरण हेतु विशाल रैलियो का आयोजन किया जिनमें सीकर में 24 नवम्बर 2002 शुरू होकर 12 जनवरी बीकानेर 2 फ़रवरी अलवर कोटा भीलवाड़ा उदयपुर होते हुए अप्रैल 27 को जोधपुर और महाकुम्भ के रूप के 7 सितम्बर को जयपुर अमरूदों के बाग़ में लाखो की सख्या में वर्तमान आरक्षण प्रणाली का विरोध किया गया था।[उद्धरण चाहिए]

राजनीति में प्रगति[संपादित करें]

  • सरपंच 1962 से 1982 तक
  • प्रधान 1982 से 1985 तक
  • विधायक 1985 से आजतक
  • उपमुख्य सचेतक मार्च 1990 से अक्टूबर 1990 तक
  • केबिनेट मंत्री 1990 से 1992 तक
  • सरदारशहर विधानसभा चुनाव 2018 [6]
वर्ष
नाम
पार्टी
1985 भंवर लाल शर्मा
लोक दल
1989 भंवर लाल शर्मा जनता दल
1995 भंवर लाल शर्मा जनता दल
1998 भंवर लाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 भंवर लाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 भंवर लाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2018 भंवर लाल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bhanwarlal Sharma(Indian National Congress(INC)):Constituency- SARDARSHAHAR(CHURU ) - Affidavit Information of Candidate:". myneta.info. अभिगमन तिथि 2020-07-19.
  2. DelhiJuly 17, India Today Web Desk New; July 17, 2020UPDATED:; Ist, 2020 11:39. "Congress suspends Pilot camp MLA Bhanwar Lal, another over leaked audio tapes, demands arrest of Union minister". India Today (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 जुलाई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-19.सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  3. "Indian National Congress Party". rajpcc.com. मूल से 15 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-19.
  4. "कौन हैं भंवरलाल शर्मा, जिन पर गहलोत सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप". आज तक. अभिगमन तिथि 2020-07-19.
  5. "कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन". जूम न्यूज. अभिगमन तिथि 2021-10-09.
  6. "सरदारशहर विधानसभा चुनाव 2018". अमर उजाला.