ब्लैक फ्राइडे (फ़िल्म एल्बम)
ब्लैक फ्राइडे | ||||
---|---|---|---|---|
![]() | ||||
फिल्म एल्बम इंडियन ओशॅन द्वारा | ||||
जारी | ३ मई २००५[1] | |||
रिकॉर्डिंग | २००४ | |||
संगीत शैली | फ्यूज़न | |||
लंबाई | ४९:१६ | |||
लेबल | टाइम्स म्यूजिक | |||
इंडियन ओशॅन कालक्रम | ||||
|
ब्लैक फ्राइडे २००७ की इसी नाम की फ़िल्म की संगीत तथा स्कोर एल्बम है। एल्बम में संगीत इंडियन ओशॅन बैंड द्वारा दिया गया है, और यह उनका पहला फिल्म साउंडट्रैक है।[2] इसमें कुल नौ गीत हैं, जिनमें से तीन में बोल हैं, और शेष छह इंस्ट्रुमेंटल हैं। ब्लैक फ्राइडे ३ मई २००५ को टाइम्स म्यूजिक द्वारा रिलीज़ की गयी थी।
निर्माण
[संपादित करें]फिल्म के डायरेक्टर, अनुराग कश्यप, अरिंदम मित्र के साथ इंडियन ओशॅन से मिलने दिल्ली आये, जहाँ उन्होंने इंडियन ओशॅन को अपनी आगामी फिल्म, ब्लैक फ्राइडे में "गैर-फ़िल्मी" संगीत देने के लिए कहा।[3] इसके अतिरिक्त कश्यप ने बैंड को संगीत में एक्सपेरिमेंट करने के लिए खुली छूट दी।[4] इंडियन ओशॅन को ही अपनी फिल्म का संगीत बनाने के लिए कहने के लिए कश्यप ने निम्न कारण दिया:
“ | मैं किसी ऐसे संगीतकार के साथ काम करना चाहता था, जो मुम्बइया संगीत के शोर से दूर हो, जिसकी धुनें पहले न सुनी गयी हों, और उनमें एक हद तक सनक भी हो। अगर मुंबई में थोड़ा अलग संगीत बनाया जाए, तो लोग उसकी तुलना ए आर रहमान के संगीत से करने लगते हैं। मैं इससे भी दूर रहना चाहता था।[5] | ” |
बैंड ने एल्बम के लिए चार मूल धुन बनाए, लेकिन उनमें से केवल तीन को ही अंतिम एल्बम में रखा गया।[4] कश्यप ने कुछ गीतों को सुना, और एल्बम में "बन्दे" उन्हें विशेषकर पसंद आया था। बाद में पीयूष मिश्रा ने "गीत का अनुभव" पाने के बाद इसके बोलों को लिखा।[2] इस गीत के अलावा मिश्रा ने २ अन्य गीत, "बादशाह इन जेल" और "भ्रम बाप के" भी लिखे। ब्लैक फ्राइडे को २००३-०४ में तीन महीनों में रिकॉर्ड किया गया था,[3] और के जे सिंह, जो इंडियन ओशॅन के साथ कन्दीसा में काम कर चुके थे, इस एल्बम के ध्वनि इंजीनियर और सह-निर्माता थे।[6] एल्बम के इंस्ट्रुमेंटल गीतों में ब्रास वाद्ययंत्रों का, काष्ठ वाद्यों का और डिजिटल ध्वनियों का व्यापक उपयोग है;[6] और इसके अतिरिक्त उपयुक्त ध्वनियों के लिए बैंड ने पहली बार सैक्सोफोन, क्लैरिनेट और इलेक्ट्रिक गिटार का भी उपयोग किया है।[3]
गीत सूची
[संपादित करें]सभी गीत पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित; सारा संगीत इंडियन ओशॅन द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | अवधि |
---|---|---|
1. | "बन्दे" | ७:४८ |
2. | "बादशाह इन जेल" | ७:२६ |
3. | "भ्रम बाप के" | ८:३६ |
4. | "ओपनिंग/प्री ब्लास्ट" | ४:२८ |
5. | "बम प्लांटिंग" | ३:५५ |
6. | "मेमन हाउस" | ६:१७ |
7. | "आरडीएक्स" | ३:११ |
8. | "ट्रेनिंग" | ३:५९ |
9. | "चेस" | ३:३१ |
कुल अवधि: | ४९:१६ |
परिणाम
[संपादित करें]व्यावसायिक रेटिंग | |
---|---|
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग | |
स्त्रोत | रेटिंग |
आलम्यूसिक | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
इंडियाएफएम | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
प्लेनेट बॉलीवुड | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
ब्लैक फ्राइडे इंडियन ओशॅन की सबसे सफल एल्बम है, और गीत "बन्दे" तत्काल हिट होकर फिल्म चार्ट पर नंबर २ तक पहुंचने में सफल रहा।[10][11] इस गीत की म्यूजिक वीडियो, जिसे बिरसा दासगुप्ता ने बनाया था, भी काफी लोकप्रिय हुई।[12] इन गीतों को समीक्षकों द्वारा "हॉण्टिंग"[13] और "गूज़बम्प इंड्यूसिंग" कहा गया।[14]
प्लैनेट बॉलीवुड द्वारा इसे ९०/१० की रेटिंग दी गयी थी, और इंडियाएफएम ने ३.५/५ की रेटिंग दी। बिज़नेस स्टैन्डर्ड ने अपने समीक्षा में इसे "इस समय की सबसे अच्छी एल्बमों में से एक।" लिखा,[15] और द हिन्दू ने लिखा कि इसे "अवश्य खरीदना चाहिए।"[16]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Black Friday". Indian Ocean. ITunes. 3 May 2005. Archived from the original on 6 मार्च 2016. Retrieved 15 March 2014.
- ↑ अ आ "Riding a rhythm wave". Archived from the original on 3 मार्च 2016. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
- ↑ अ आ इ Interpreters of Melody[मृत कड़ियाँ]
- ↑ अ आ "Indian Ocean brings music to Mumbai blasts". Archived from the original on 2 जनवरी 2018. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
- ↑ "Still in the dark". Archived from the original on 3 नवंबर 2012. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ Indian Ocean - Black Friday Archived फ़रवरी 2, 2009 at the वेबैक मशीन
- ↑ Gupta, Bhasker. "Review: Black Friday". Allmusic. Retrieved 2009-07-19.
- ↑ Tuteja, Joginder. "Black Friday". IndiaFM. Archived from the original on 20 सितंबर 2005. Retrieved 2010-03-05.
- ↑ Gandhi, Aakash. "Black Friday". Planet Bollywood. Archived from the original on 12 अप्रैल 2018. Retrieved 2010-03-05.
- ↑ "Creating waves". Archived from the original on 12 नवंबर 2012. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Indian Ocean kicks off fourth US Tour Archived फ़रवरी 24, 2009 at the वेबैक मशीन
- ↑ Swagata Sen (January 16, 2008). "Fresh takes : Simply Kolkata". India Today. Archived from the original on 8 दिसंबर 2015. Retrieved 2014-02-19.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Masand's Verdict: Black Friday". Archived from the original on 29 सितंबर 2012. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
- ↑ "Realism at its best". Archived from the original on 3 नवंबर 2012. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bulla ballads, atomic bombs". Archived from the original on 2 मार्च 2012. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
- ↑ "Chords & Notes". Archived from the original on 6 मई 2005. Retrieved 11 अप्रैल 2018.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- ब्लैक फ्राइडे इंडियन ओशॅन के आधिकारिक जालस्थल पर