ब्लू व्हेल (खेल)
ब्लू व्हेल खेल (रूसी: Синий кит, Siniy kit; अंग्रेज़ी: Blue Whale (game)) या ब्लू व्हेल चैलेंज गैम, एक इंटरनेट "खेल" है जिसका कई देशों में मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। खेल कथित तौर पर एक श्रृंखला में होते हैं जिसमें खिलाड़ियों को कहने के लिये 50-दिन की अवधि में कई कार्य आवंटित किया जाता है, जिसकी अंतिम चुनौती में खिलाड़ी को आत्महत्या करने को बोला जाता है। [1][2] शब्द "ब्लू व्हेल" बीच्ड व्हेल्स की घटना से आता है, जोकि आत्महत्या से जुड़ा हुआ था।
2016 में रूस में, ब्लू व्हेल किशोरों के बीच बड़े पैमाने पर उपयोग करने के बाद एक पत्रकार ने एक लेख के माध्यम से उस पर ध्यान आकर्शित किया, जो कई असंबद्ध आत्मघाती पीड़ितों को ब्लू व्हेल से जोड़ता था, जिसके बाद रूस में नैतिक खलबली की एक लहर दौड गई। बाद में, इस खेल से जुडे एक व्यक्ति बुदेइकिन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कम से कम 16 किशोर लड़कियों को "आत्महत्या करने के लिए उकसाना" का दोषी ठहराया गया। जिससे रूसी आत्मघाती रोकथाम कानून का नवीकरण और ब्लू व्हेल घटना पर विश्वव्यापी चिंता दौड गई। यह अन्य बढ़ते स्व-नुकसान प्रवृत्तियों से भी जुड़ा हुआ है, जैसे चीन की "मानव कढ़ाई"।
खेल संरचना
[संपादित करें]यह खेल चैलेंजर्स (जिन्हें खिलाडी या प्रतिभागी भी बुलाया जाता है) और प्रशासकों के बीच के रिश्ते पर आधारित होता है।[3][4] इसमें व्यवस्थापकों द्वारा दिए गए कर्तव्यों की एक श्रृंखला शामिल होती है जिसे खिलाड़ियों को पूरा करना होता है, आमतौर पर प्रति दिन एक कार्य करना होता है, जिनमें से कुछ आत्म विकृति से जुडे होते है।[5][6] कुछ कार्य अग्रिम में दिया जा सकता है, इस खेल का अन्तिम कार्य में आत्महत्या करने को कहा जाता है।[7][8]
कार्यों की सूची को 50 दिनों में पूरा किया जाना होता है, जिसमें शामिल होते है- सुबह 4:20 जागना, क्रेन पर चढ़ाई, एक विशिष्ट वाक्यांश या चित्र व्यक्ति के अपने हाथ या बांह पर गुदवाना, गुप्त कार्य करना, एक सुई को अपने हाथ या पैर पर चुभोना, एक पुल या छत पर खडा होना, व्यवस्थापक द्वारा भेजे गये संगीत सुनना और वीडियो देखना।[9] इन में से एक संगीत वीडियो नार्वे गायक एमिलि निकोलस' का उत्साहित गीत "स्टेरियों" (स्कॉटलैंड में फिल्माया) शामिल था।[10]
ज्ञात मामलें
[संपादित करें]भारत
[संपादित करें]30 जुलाई 2017 को, मुंबई शहर के अंधेरी (पूर्व) में एक 14 वर्षीय लड़के ने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।[11] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इस आत्महत्या के लिये इस ब्लू व्हेल खेल को दोषी ठहराया है, हालांकि मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हैं अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि लड़का यह खेल खेलता था। [12] 13 अगस्त को, बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में एक १५ साल के लडके ने आत्महत्या करली, पुलिस को शक है कि यह घटना इस खेल से जुड़ी हुई है[13]
प्रतिक्रियाएँ
[संपादित करें]मार्च 2017 को, रोमानियाई आंतरिक मामलों के मंत्री कारमेन दान ने इस घटना पर अपनी गहरी चिंताए व्यक्त की। [14] बुखारेस्ट के मेयर गैबरिएला फियेरा ने इस खेल को "बेहद खतरनाक" करार दिया। [15]
इस खेल ने फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित पूरे पश्चिमी यूरोप, में महत्वपूर्ण चिंता का एक विषय खडा कर दिया है।
मई 2017 में, मैक्सिकन राज्य मिचोआकेन के अधिकारियों ने एक चेतावनी जारी कर देश में "ब्लू व्हेल चुनौती" के आक्रमण की संभावना जाहिर की।[16][17]
== इन्हें भी देखें ==ok
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Blue Whale: Should you be worried about online pressure groups?". Archived from the original on 12 मई 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Teen 'Suicide Games' Send Shudders Through Russian-Speaking World". Archived from the original on 20 जून 2017. Retrieved 2017-06-23.
- ↑ "Polícia Civil tem acesso a conversas de vítima de Baleia Azul com 'curadores'". Archived from the original on 26 अप्रैल 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Polícia busca 'curadores' do Baleia-Azul - Brasil - Estadão". Brasil Estadao. Archived from the original on 18 मई 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Baleia Azul, o jogo suicida que preocupa o Brasil e o mundo". Terra. Archived from the original on 2 जुलाई 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Curadores do 'jogo da baleia azul' podem ser indiciados por homicídio, diz delegada". Globo. Archived from the original on 22 अप्रैल 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Polícia busca 'curadores' do jogo online Baleia-Azul - Agência Estado - UOL Notícias". UOL. Archived from the original on 21 अप्रैल 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Baleia Azul, o jogo suicida que preocupa o Brasil e o mundo". Globo. Archived from the original on 22 अप्रैल 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ ""Blue Whale Challenge" Phenomenon". Eyerys. Archived from the original on 31 जुलाई 2017. Retrieved 2 अगस्त 2017.
- ↑ "Emilie Nicolas 'Pstereo' by Emile Rafael on Promo News". Archived from the original on 31 जुलाई 2017. Retrieved 13 June 2017.
- ↑ "Mumbai teen jumps to death, cops suspect links to Blue Whale challenge". http://www.hindustantimes.com/ (in अंग्रेज़ी). 2017-07-31. Archived from the original on 31 जुलाई 2017. Retrieved 2017-07-31.
{{cite news}}
: External link in
(help)|work=
- ↑ "Mumbai teenager suicide: Devendra Fadnavis blames online game, police say no link found so far". The Indian Express. 2 August 2017. Archived from the original on 2 अगस्त 2017. Retrieved 2 August 2017.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 17 अगस्त 2017. Retrieved 17 अगस्त 2017.
- ↑ Alexandru, Cătălin (March 28, 2017). "Carmen Dan: Mă îngrijorează fenomenul "Balena albastră"; nu am stabilit o legătură între joc și cazurile cu care ne-am confruntat". Agerpres (in रोमानियाई). Archived from the original on 4 अप्रैल 2017. Retrieved April 3, 2017.
- ↑ ""Balena Albastră". Carmen Dan și Gabriela Firea vor face vizite în școlile bucureștene". Digi 24 (in रोमानियाई). April 2, 2017. Archived from the original on 2 अप्रैल 2017. Retrieved April 3, 2017.
- ↑ México sente a chegada do jogo Baleia Azul no país Archived 2017-08-05 at the वेबैक मशीन, Sputnik News
- ↑ México sente a chegada do jogo Baleia Azul no país Archived 2017-08-05 at the वेबैक मशीन, Correio do Pantanal