ब्र्नो
ब्र्नो
Brno | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| वैधानिक शहर | |||||
| |||||
| निर्देशांक: 49°11′33″N 16°36′30″E / 49.19250°N 16.60833°E | |||||
| देश | |||||
| क्षेत्र | |||||
| ज़िला | ब्र्नो नगर | ||||
| स्थापना | ल. 1000 ई.[1] | ||||
| शासन | |||||
| • महापौर | मार्केता वान्यकोवा (ODS) | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| • वैधानिक शहर | 230.18 किमी2 (88.87 वर्गमील) | ||||
| • थल | 225.71 किमी2 (87.15 वर्गमील) | ||||
| • जल | 4.47 किमी2 (1.73 वर्गमील) | ||||
| • महानगर | 1978 किमी2 (764 वर्गमील) | ||||
| ऊँचाई[2] | 237 मी (778 फीट) | ||||
| अधिकतम उच्चता | 497 मी (1,631 फीट) | ||||
| निम्नतम उच्चता | 190 मी (620 फीट) | ||||
| जनसंख्या (2025-01-01)[3] | |||||
| • वैधानिक शहर | 4,02,739 | ||||
| • घनत्व | 1,700 किमी2 (4,500 वर्गमील) | ||||
| • महानगर[4] | 7,29,405 | ||||
| समय मण्डल | CET (यूटीसी+1) | ||||
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CEST (यूटीसी+2) | ||||
| डाक कोड | 600 00 – 650 00 | ||||
| वेबसाइट | www | ||||
ब्र्नो (चेक: Brno) चेकिया के दक्षिण मोरावियाई क्षेत्र में स्थित एक शहर है। स्वितावा और स्व्रात्का नदियों के संगम में स्थित, इसकी जनसंख्या लगभग 4,03,000 है, जिस प्रकार यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर एवं यूरोपीय संघ के 100 सबसे बड़े शहरों में से एक है। ब्र्नो महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 7,30,000 है।
मध्ययुग से 1948 तक ब्र्नो मोराविया की राजधानी थी और आज भी दक्षिण मोरावियाई क्षेत्र का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र है। शहर चेक न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण केन्द्र भी है। देश के संवैधानिक न्यायालय, उच्चतम न्यायालय, उच्चतम प्रशासनिक न्यायालय, आदि सब यहाँ स्थित है।[5] ब्र्नो एक महत्वपूर्ण शिक्षा केन्द्र भी है; यहाँ 10 विश्वविद्यालय, 29 संकाय, 60 से अधिक माध्यमिक विद्यालय तथा 65,000 से अधिक छात्रों रहते हैं।[6][7][8]
ब्र्नो प्रदर्शनी केन्द्र यूरोप के सबसे बड़े प्रदर्शनियों में से एक है।[9] 1928 में स्थापित, यह प्रदर्शनों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों का आयोजन करता है।[10][11] ब्र्नो सर्किट 1930 से ग्रैंड प्री मोटरसाइकिल दौर जैसे मोटरस्पोर्ट आयोजनों को आयोजित करता है।[12] शहर में इग्निस ब्रुनेंसिस नामक एक पारंपरिक पटाखे की प्रतियोगिता एवं ड्रोन प्रदर्शन है, जो हर वर्ष लाखों आगंतुकों को आकर्षित करता है।[13][14]
ब्र्नो के दो पारंपरिक प्रतीक हैं: श्पिलबेर्क गढ़ और पेत्रोव पहाड़ी पर स्थित संत पतरस और पौलुस गिरजाघर।[15][16] एक और एतिहासिक सीमाचिह्न है वेवेरी गढ़।[17][18][19] विला तुगेंदहात, जिसे 2001 में एक UNESCO विश्व धरोहर स्थल नामित किया गया, कार्यवादी वास्तुकला का एक उदाहरण है।[20] शहर के बाहर मोरावियाई कार्स्ट एक प्राकृतिक दृश्य है। ब्र्नो रचनात्मक शहर नेटवर्क में शामिल है और 2017 में इसे "संगीत का शहर" की उपाधि दी गई।[21]
- ↑ "History of the City of Brno". City of Brno. मूल से से 8 August 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-06-01.
- ↑ "Where in the world is Brno? – Statutory city of Brno" (चेक भाषा में). City of Brno. मूल से से 2 September 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 September 2011.
- ↑ "Population of Municipalities – 1 January 2025". Czech Statistical Office. 2025-05-16.
- ↑ "Integrated Development Strategy 21+". Brno Metropolitan Area. 30 January 2024. अभिगमन तिथि: 2024-10-20.
- ↑ "Office for the Protection of Competition | History of the Office". uohs.gov.cz. अभिगमन तिथि: 2025-10-05.
- ↑ "Univerzity a vysoké školy v Brně". data.brno.cz (चेक भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-10-04.
- ↑ "Data report #brnoregion". data.brnoregion.com. अभिगमन तिथि: 2025-10-09.
- ↑ "Universities in Brno". City of Brno. अभिगमन तिथि: 2025-10-04.
- ↑ "Informace o společnosti – Veletrhy Brno" (चेक भाषा में). मूल से से 9 April 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 September 2011.
- ↑ "Basic Info – BVV Trade Fairs Brno". मूल से से 26 July 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "MSV – International Engineering Fair". globalsources.com. 2025-10-11. अभिगमन तिथि: 2025-10-11.
- ↑ "1930 – 1986 Automotodrom Brno". मूल से से 4 September 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "About the festival". अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "Návštěvnost 17. Festivalu Zábavy a Mezinárodní Přehlídky Ohňostrojů: 1 333 500 Návštěv!". ignisbrunensis.cz. 2014-06-14. अभिगमन तिथि: 2025-10-11.
- ↑ Angel, David (2025-05-28). "How To Visit Brno Cathedral - One Of The Most Beautiful Churches In Czechia". अभिगमन तिथि: 2025-10-02.
- ↑ CzechTourism (2021-07-31). "Špilberk Castle". VisitCzechia. अभिगमन तिथि: 2025-10-02.
- ↑ "Procházky Po Předměstích". 2025-10-12. अभिगमन तिथि: 2025-10-12.
- ↑ "Veverské pověsti a legendy" (चेक भाषा में). मूल से से 26 September 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "Old Town Hall of Brno". Brno Tourist Informations. अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "Introduction – Vila Tugendhat". tugendhat.eu. मूल से से 29 July 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 September 2011.
- ↑ "Brno | Creative Cities Network". UNESCO. मूल से से 3 October 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 October 2018.