सामग्री पर जाएँ

ब्रेक्सिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैनरी आइलैंड्स में बेसाल्ट ब्रेक्सिया
टाइटस कैन्यन नैरोज़, डेथ वैली नेशनल पार्क, कैलिफ़ोर्निया में मेगाब्रेक्सिया (बाएँ)

ब्रेक्सिया या ब्रेसिया (/ˈbrɛ(t)ʃiə/ BRETCH-ee-ə, BRESH-; इतालवी: [ˈbrettʃa]; इतालवी में 'ब्रेक') एक खंडमय चट्टान है। यह खनिजों या चट्टानों के वृहत् कोणीय या नुकीले टूटे हुए टुकड़ों से बना होता है। ये महीन कणों से मिलकर बने होते हैं। इस शब्द की उत्पत्ति इतालवी भाषा से हुई है जिसका अर्थ है- 'मलबा'।[1] इसके विभिन्न प्रकार के नामों जैसे- अवसादी ब्रेक्सिया, भ्रंश या विवर्तनिक ब्रेक्सिया, आग्नेय ब्रेक्सिया, संघट्ट ब्रेक्सिया और जलतापीय ब्रेक्सिया आदि से पता चलता है कि इसकी उत्पत्ति के विभिन्न स्रोत हो सकते हैं।

मेगाब्रेक्सिया चट्टानों के बहुत बड़े टुकड़ों से बना होता है, जो कई किलोमीटर तक फैले होते हैं। इनका निर्माण भूस्खलन, संघट्ट घटनाओं[2] (जैसे किसी विशाल उल्कापिंड का टकराना) या कैल्डेरा पतन[3] (ज्वालामुखी फटने के बाद उसके ऊपरी हिस्से का धंस कर एक विशाल गड्ढा बन जाना) के कारण होता है।

विशेषता

[संपादित करें]

ब्रेक्सिया मोटे चट्टानी टुकड़ों से बना होता है जो सीमेंट या सूक्ष्म दानों वाले मैट्रिक्स (एक प्रकार का प्राकृतिक भराव) से आपस में जुड़े होते हैं। इसमें कम से कम 30 प्रतिशत 'बजरी' के आकार के कण (2 मिलीमीटर से बड़े कण) होते हैं। हालाँकि, इसे कांग्लोमरेट (गोल कंकड़-पत्थरों से बनी एक अवसादी चट्टान) से अलग इसलिए समझा जाता है क्योंकि इसके चट्टानी टुकड़ों के किनारे नुकीले होते हैं जो घिसे हुए नहीं होते।[4] चट्टानों के टुकड़ों का अधिकांश घिसाव और उनका गोल होना परिवहन के पहले कुछ किलोमीटर के भीतर ही हो जाता है, हालाँकि बहुत कठोर चट्टान के कंकड़ों को पूरी तरह गोल होने के लिए नदी के बहाव में 300 किलोमीटर (190 मील) तक की दूरी लग सकती है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. Allaby, Michael, ed. (2013). A dictionary of geology and earth sciences [अ डिक्शनरी ऑफ़ जियोलॉजी एंड अर्थ साइंसेस] (अंग्रेज़ी भाषा में) (चौथा ed.). ऑक्सफ़ोर्ड: ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. ISBN 9780199653065.
  2. McEwen, A. S.; Tornabene, L.; Grant, J.; Wray, J.; Mustard, J. (दिसम्बर 2008). "Noachian Megabreccia on Mars" [नोआशियन मेगाब्रेसिया ऑन मार्स]. AGU Fall Meeting Abstracts (अंग्रेज़ी भाषा में). pp. P43D–03. अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2026.{{cite web}}: CS1 maint: url-status (link)
  3. "Geologic Map 79" [न्यू मैक्सिको ब्यूरो ऑफ़ जियोलॉजी & मिनरल रिसोर्सेस]. New Mexico Bureau of Geology & Mineral Resources (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 16 फरवरी 2026.
  4. Boggs, Sam (2006). Principles of sedimentology and stratigraphy [प्रिंसिपल्स ऑफ़ सेडिमेंटोलॉजी एंड स्ट्रेटिग्राफ़ी] (4th ed.). Upper Saddle River, N.J: Pearson Prentice Hall. p. 135. ISBN 0131547283.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

ब्रेक्सिया पर एक समीक्षा