सामग्री पर जाएँ

ब्रुशेटा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्रुशेटा  

ब्रुशेटा पर टमाटर का सलाद और ग्राना पादानो चीज़
उद्भव
संबंधित देश  इटली
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन अंतिपास्तो
मुख्य सामग्री डबलरोटी, लहसुन, ज़ैतून का तेल

ब्रुशेटा (इतालवी: Bruschetta) एक इतालवी पकवान है, जिसे डबलरोटी को सेंककर उसपर लहसुन, ज़ैतून के तेल और नमक डालकर बनाया जाता है। उसे फिर टमाटर, सब्ज़ियों, सेम, मांस या चीज़ के साथ परोसा जाता है। इटली में, ब्रुशेटा को प्रायः एक ब्रुस्तोलिना ग्रिल से सेंका जाता है।

ब्रुशेटा नाम इतालवी क्रिया bruscàre (अर्थ: 'सेंकना') से व्युत्पन्न है।[1]

प्राचीन रोम में, ब्रुशेटा को क्लस्ट्रम नाम से जाना जाता था। क्यूर्स शहर के एक शिलालेख के अनुसार, क्लस्ट्रम को सैटर्नेलिया जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों में मल्सम के साथ खाया जाता था।[2]यह पकवान ख्यात बना और ऊँचे वर्गों के खाने का भाग बना।[3]

  1. Ayto, John (2003). An A to Z of Food and Drink. Oxford: Oxford University Press. p. 44. ISBN 0192803514.
  2. Root, Waverley (1977). "III. Lazio". The Food of Italy. Vintage Books. ISBN 0-394-72429-1.
  3. Hazan, Marcella (1976). "Antipasti". The Classic Italian Cookbook. Alfred A. Knopf. p. 49. ISBN 0-394-40510-2.