ब्राह्मणबाड़िया
ब्राह्मणबाड़िया (बंगाली: ব্রাহ্মণবাড়িয়া) बांग्लादेश का एक शहर है और ब्राह्मणबाड़िया सदर उपज़िला के साथ-साथ ब्राह्मणबाड़िया ज़िले की राजधानी है।[1][2] यह पूर्वी बांग्लादेश में कुमिल्ला के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है और 1868 में स्थापित, बांग्लादेश की सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में से एक है।[3][4] ब्राह्मणबाड़िया को 1984 में ज़िला मुख्यालय घोषित किया गया था। 2022 में इसके नगरपालिका क्षेत्र की आबादी 265,000 है। यह बांग्लादेश का 14वां सबसे बड़ा शहर है। बांग्लादेश का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र तितास गैस क्षेत्र ब्राह्मणबाड़िया में स्थित है।
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]ब्राह्मणबाड़िया का नाम कैसे पड़ा, इसे लेकर विभिन्न मत हैं। कहा जाता है कि सेन राजवंश के दौरान, ब्राह्मणों की कमी के कारण पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में समस्याएँ आ रही थीं। इसलिए, राजा लक्ष्मण सेन ने आदिसुर के शासनकाल में कान्यकुब्ज से कुछ ब्राह्मण परिवारों को इस क्षेत्र में लाए। इनमें से कुछ परिवारों ने इस स्थान पर अपने घर बनाए। इस प्रकार, वहाँ ब्राह्मणों के घरों के कारण इस जगह का नाम ब्राह्मणबाड़िया पड़ा, क्योंकि "बाड़ि" (बंगाली में: বাড়ি) का अर्थ निवास या घर होता है। यह शब्द मागधी प्राकृत '𑀯𑀸𑀟𑀺𑀆' (वाडिआ) से लिया गया है, जो मूल रूप से संस्कृत शब्द 'वाटिका' (vāṭikā) से उत्पन्न हुआ है।[5]
इतिहास
[संपादित करें]
बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के दौरान, जब पाकिस्तानी सेना के योजनाकारों ने अनुमान लगाया कि भारत अपना मुख्य आक्रमण आखाउड़ा–ब्राह्मणबाड़िया अक्ष पर पूर्व की दिशा में करेगा, तब इस क्षेत्र की रक्षा के लिए उनके पास कोई ब्रिगेड उपलब्ध नहीं थी। इसलिए पाकिस्तानी सेना ने अपनी 27वीं ब्रिगेड को मयमनसिंह से आखाउड़ा स्थानांतरित किया, जबकि 27वीं ब्रिगेड की दो बटालियनें मयमनसिंह में ही रखकर 93वीं ब्रिगेड का गठन किया गया ताकि मयमनसिंह की रक्षा की जा सके। पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सेना और भारत के स्थानीय सहयोगी मुक्तिवाहिनी के सामने बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण कर दिया। इस दिन और घटना को बांग्लादेश में ‘बिजॉय दिबॉश’ (बंगाली: বিজয় দিবস) तथा भारत में ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।[6]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Wikivoyage". Map Data OpenStreetMap. अभिगमन तिथि: 11 July 2011.
- ↑ "Government Official Name". Local government in Bangladesh. मूल से से 12 June 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 December 2014.
- ↑ "NGA GeoNames Database". National Geospatial-Intelligence Agency. अभिगमन तिथि: 14 July 2008.
- ↑ "About B.BARIA". Local government in Bangladesh. अभिगमन तिथि: 30 April 2022.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "এক নজরে ব্রাহ্মণবাড়িয়া (Brahmanbaria at a glance)". brahmanbaria.gov.bd. अभिगमन तिथि: 2024-09-02.
- ↑ "About us". Liberation War Museum. मूल से से 8 November 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 November 2011.