सामग्री पर जाएँ

ब्रांडेनबर्ग द्वार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्रांडेनबर्ग द्वार
Brandenburger Tor
पारिसर प्लात्स से द्वार का पूर्वी दृश्य, 2008
नक्शा
ब्रांडेनबर्ग द्वार का संवादात्मक मानचित्र
सामान्य जानकारी
प्रकारनगर द्वार
वास्तुशैलीनवशास्त्रीय
अवस्थितिबर्लिन, जर्मनी
निर्देशांक52°30′59″N 13°22′40″E / 52.5163°N 13.3777°E / 52.5163; 13.3777
निर्माण आरंभ1788
समाप्त1791
ऊँचाई
ऊँचाई26 मी॰ (85 फीट)
आयाम
अन्य आयामचौड़ाई: 62.5 मी॰ (205 फीट)[1]
अभिकल्प और निर्माण
वास्तुकारकार्ल गॉथार्ड लांगहांस

ब्रांडेनबर्ग द्वार (जर्मन: Brandenburger Tor) जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित 18वीं शताब्दी का एक नवशास्त्रीय स्मारक है। यह देश के सबसे ख्यात स्मारकों में से एक है। पहले यह द्वार बर्लिन से ब्रांडेनबर्ग अन डेर हावल तक के मार्ग का प्रस्थान बिंदु होता था। वर्तमान संरचना 1788 से 1791 तक प्रशिया के राजा फ़्रेडेरिक विलियम द्वितीय के आदेश तथा शाही वास्तुकार कार्ल गॉथार्ड लांगहांस के अभिकल्प पर निर्मित किया गया था। द्वार पर क्वाड्रिगा की कांस्य प्रतिमा योहान गॉटफ़्रीड शाडो की रचना है।

  1. "Brandenburg Gate". berlin-welcomecard.de (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 6 February 2026.