सामग्री पर जाएँ

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(ब्रह्मास्त्र (फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा

ब्रह्मास्त्र पोस्टर
निर्देशक अयान मुखर्जी
लेखक

अयान मुखर्जी

संवादहुसैन दलाल
निर्माता
  • करण जौहर
  • अपूर्वा मेहता
  • नमित मल्होत्रा
  • रणबीर कपूर
  • खुशाल मीणा
  • मराइके डिसूज़ा
  • अयान मुखर्जी
अभिनेता
छायाकार
  • वी.मणिकंदन
  • पंकज कुमार
  • सुदीप चटर्जी
  • विकाश नौलखा
  • पैट्रिक ड्यूरौक्स
संपादक प्रकाश कुरुप
संगीतकार
निर्माण
कंपनियां
वितरक
  • स्टार स्टूडियोज़[1][2]
  • वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स[3]
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 सितम्बर 2022 (2022-09-09)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत अनुमानित ₹410 करोड़[4][5]

ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा, हिंदी-भाषा में बनी एक भारतीय काल्पनिक रोमांच फिल्म है[6][7][8] जिसका लेखन और निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया गया है। यह करण जौहर, अपूर्व मेहता, नमित मल्होत्रा, और अयान मुखर्जी (प्रथम निर्माण) द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाईट पिक्चर्स और प्राइम फोकस के बैनर तले स्टार स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित है, और स्वतंत्र रूप से रणबीर कपूर और मराइके डिसूज़ा द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन खुशाल मीणा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का उद्देश्य एस्ट्रावर्स (Astraverse) नामक अपने स्वयं के सिनेमाई ब्रह्मांड (cinematic universe) के हिस्से के रूप में एक नियोजित त्रयी (trilogy) में पहली फिल्म के रूप में काम करना है ।[9][10][11]

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला भाग, 9 सितंबर 2022 को प्रदर्शित हुआ फ़िल्म का वीएफएक्स बहुत ही शानदार है प्रकाश योजना कमाल की है।[12] यह फिल्म दुनिया भर में ₹431 करोड़ (US$54 मिलियन) से अधिक की अनुमानित कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिससे यह 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई और 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। थिएटर में चलने के बाद अब तक की 20वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म।[13]

प्राचीन भारत में, हिमालय पर ऋषियों के एक समूह का सामना ब्रह्म-शक्ति नामक ऊर्जा से होता है, जिससे अनेक दिव्य अस्त्रों का निर्माण होता है। इन अस्त्रों में सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र है, जो सम्पूर्ण पृथ्वी को नष्ट कर देने की क्षमता रखता है। सभी ऋषि अपने-अपने अस्त्रों का उपयोग कर अस्थिर ब्रह्मास्त्र को शान्त करते हैं और विश्व को इन अस्त्रों की शक्तियों से बचाने के लिए एक गुप्त समाज - ब्रह्मांश का हिस्सा बन जाते हैं।

वर्तमान मुम्बई में एक डिस्क जॉकी, शिवा प्रथम दृष्टि में ही ईशा चटर्जी के प्रेम में पड़ जाता है। शीघ्र ही ईशा भी, जो लंदन से अपने दादा के पंडाल में दुर्गा पूजा उत्सव के लिए भारत आयी है, शिवा के प्रति अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती है। शिवा उसे बताता है कि वह एक अनाथ है, जो अपने पिता को कभी नहीं जानता था, और जब वह बच्चा था तब उसकी माता की अग्नि में जलकर मृत्यु हो गई थी। इस सब के बीच, दिल्ली में, वैज्ञानिक और ब्रह्मांश सदस्य मोहन भार्गव ब्रह्मास्त्र के एक टुकड़े पर अध्ययन कर रहा होता है, जब रहस्यमयी देव के लिए काम करने वाली जूनून और उसके साथी, ज़ोर और रफ़्तार उस पर आक्रमण कर देते हैं। मोहन वानरास्त्र का प्रयोग कर उनसे लड़ता है, लेकिन अंततः जूनून से हार जाता है, जो उसे अपने वश में कर लेती है। मोहन उसे बताता है कि ब्रह्मास्त्र का दूसरा टुकड़ा काशी में एक कलाकार और पुरातत्वविद् अनीश शेट्टी के पास है। परन्तु, इससे पहले कि जूनून ब्रह्मांश के गुरु और उसके आश्रम के बारे में जान पाती, मोहन उसके नियंत्रण को तोड़कर आत्महत्या कर लेता है।

शिवा सपने में मोहन और जूनून की इस भिड़ंत को देखता है, जिसके बाद वह ईशा के साथ अनीश को सावधान करने के लिए काशी को निकल जाता है। काशी में उन दोनों का सामना रफ्तार से होता है, जिसके पास अब मोहन का वानरास्त्र है। अनीश नन्दी अस्त्र का प्रयोग कर रफ़्तार को हरा देता है, और शिवा और ईशा के साथ वहां से आश्रम की ओर हिमाचल प्रदेश भाग निकलता है, लेकिन वहां जाते समय जूनून और ज़ोर एक ट्रक में उनका पीछा करते हैं। अनीश ब्रह्मास्त्र का दूसरा टुकड़ा शिवा को देकर उन्हें विदा करता है, और वहीं रुककर जूनून और ज़ोर से लड़कर उन्हें रोकने में सफल रहता है, लेकिन उसकी मृत्यु हो जाती है। रफ़्तार शिवा और ईशा का पीछा करते हुए आश्रम पहुंच जाता है, और ईशा को मारने की कोशिश करता है, लेकिन शिवा अनजाने में आग्नेयास्त्र का प्रयोग कर उसे मार डालता है। आश्रम में, उन्हें अन्य अस्त्रों के बारे में पता चलता है, और शिवा अपने माता-पिता के बारे में जानने के लिए गुरु, रघु के कहने पर अनिच्छा से ब्रह्मांश में शामिल हो जाता है। वह अन्य साथियों, रानी, ​​रवीना, शेर और तेनजिंग से मिलता है, जो रघु से अपने-अपने अस्त्रों का प्रयोग करने के लिए शिक्षा ले रहे हैं, और शिवा भी धीरे धीरे आग्नेयास्त्र पर नियंत्रण प्राप्त करने लगता हैं।

दूसरी ओर, जूनून एक सेना का गठन करती है, और आश्रम को ढूंढते हुए उसके काफी निकट पहुँच जाती है। रघु शिवा को बताता है कि वह ब्रह्मांश के पूर्व सदस्यों, देव और अमृता का पुत्र है। देव एकमात्र ऐसा व्यक्ति था, जो एक साथ कई अस्त्रों को नियंत्रित करने में सक्षम था, और उसने एक बार ब्रह्मास्त्र को जागृत कर दिया था। अमृता ने, जो उस समय देव के बच्चे के साथ गर्भवती थी, एक दूरस्थ द्वीप पर एक युद्ध में जलास्त्र से उसे हरा दिया, और ब्रह्मास्त्र के तीन टुकड़े कर दिए। युद्ध के बाद अमृता की नाव ब्रह्मास्त्र के दो टूटे हुए टुकड़ों, और एक शंख के साथ द्वीप से वापस आयी थी। ब्रह्मास्त्र के ये टुकड़े मोहन और अनीश को दिए गए, और ऐसा माना जाता रहा कि युद्ध में उन दोनों की मृत्यु हो गयी, और ब्रह्मास्त्र का तीसरा टुकड़ा विक्षत हो गया। रघु निष्कर्ष निकालता है कि शंख वापस में एक मायास्त्र है, और अमृता का पुत्र होने के कारण जब उस पर शिवा के रक्त की बूंदें पड़ती हैं, तो ब्रह्मास्त्र का तीसरा हिस्सा प्रकट होता है। इसी समय जूनून और उसकी सेना आश्रम पहुँचती है, और सभी को बंधक बना लेती है। शिवा जूनून को हराकर नंदी अस्त्र का प्रयोग कर रहे ज़ोर को मार देता है, और सभी को छुड़ा लेता है। लेकिन जूनून ब्रह्मास्त्र के तीनों हिस्सों को लेकर उन्हें जोड़ देती है और ब्रह्मास्त्र को जागृत करने के लिए स्वयं को बलिदान कर देती है। चारों ओर विनाश शुरू हो जाता है, और ईशा को संकट में देखकर शिवा के अंदर एक नवीन ऊर्जा उपजती है, जिसके माध्यम से वह ब्रह्मास्त्र पर नियंत्रण कर लेता है।

क्रेडिट दृश्यों से पहले, जूनून द्वारा ब्रह्मास्त्र को जागृत करने के कारण देव, जो एक अज्ञात द्वीप पर एक मूर्ति के रूप में कैद था, पुनः जीवित हो उठता है।

अप्रैल 2018 में त्रयी फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी जिसमें भाग 1 के लिए क्रिसमस 2019 की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसे समर 2020 के लिए धकेल दिया गया।

अब ट्रायलॉजी सीरीज का ये पहला पार्ट, 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी |

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के इंट्रोडक्शन सीन में उन्हें मंदिर में जूते पहने दिखाया गया है. यह चीज जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस की, तो मानों बवाल ही मच गया | कई यूजर्स रणबीर और फिल्म ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को खरी-खरी सुनाने लगे | कुछ यूजर्स का कहना है कि ट्रेलर अच्छा था लेकिन मेकर्स को इस जूते वाले सीन पर ध्यान देना चाहिए था | वहीं एक यूजर ने तो प्रधानमंत्री को टैग कर कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं | [19]


  1. Tartaglione, Nancy (27 April 2022). "Disney Adds Bollywood Epic 'Brahmastra Part One: Shiva' To Domestic Slate, Sets Release Date – CinemaCon". Deadline (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Retrieved 28 April 2022.
  2. Pandey, Ashish (9 May 2022). "Alia-Ranbir's Brahmastra, Thor Love and Thunder, Black Panther 2 in Disney's global release slate: report". India Today. Retrieved 14 June 2022.
  3. DNEG, DNEG. "Official Brahmastra production credits". DNEG. DNEG. Archived from the original on 13 जून 2021. Retrieved 8 July 2022.
  4. "Brahmastra made on a budget 'way over' Rs. 300 crores; to be the biggest film ever made in India". Bollywood Hungama (in अंग्रेज़ी). 27 November 2020. Retrieved 11 December 2020.
  5. "Uday Shankar calls Ranbir Kapoor-Alia Bhatt's Brahmastra 'biggest-ever movie' made in India, its budget 'way more than' Rs 300 cr". Hindustan Times (in अंग्रेज़ी). 27 November 2020. Retrieved 11 December 2020.
  6. "Brahmastra to get global theatrical release thanks to Disney, reportedly a first for an Indian film: report". TheIndianExpress. 8 May 2022. Retrieved 14 June 2022.
  7. Goyal, Divya (11 October 2017). "Amitabh Bachchan's Birthday Is Perfect For Brahmastra Announcement: Details Of Ranbir, Alia's Film". NDTV. Retrieved 14 April 2022. The fantasy adventure film is a trilogy
  8. "Ayan Mukerji says 'Brahmastra' is about energy of love, releases new poster of film". ThePrint. PTI. 10 April 2022. Retrieved 14 April 2022. the much-awaited big-budget fantasy adventure epic
  9. "Karan Johar announces his upcoming film trilogy with Amitabh Bachchan, Ranbir Kapoor and Alia Kapoor". Times of India. Retrieved 30 March 2018.
  10. "Ranbir Kapoor says Brahmastra and the Astraverse is our own Marvel universe". filmfare.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 11 June 2022.
  11. "BREAKING: Ayan Mukerji turns producer with Ranbir Kapoor-Alia Bhatt starrer Brahmastra : Bollywood News". Bollywood Hungama. 27 May 2021. Retrieved 13 June 2022.
  12. "Brahmastra Trailer Release: आ रहा अस्त्रों का देवता 'ब्रह्मास्त्र', एक्शन-एडवेंचर से भरपूर रणबीर-आलिया की फिल्म". आज तक (in hindi). 2022-06-15. Retrieved 2022-07-11.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  13. "All About Brahmastra Part One". FilmiBug. 28 August 2022. Archived from the original on 28 नवंबर 2022. Retrieved 26 August 2022. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  14. "After first glimpse of Brahmastra, Ayan Mukerji reveals on-screen names of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor". Times Now News. Archived from the original on 6 मार्च 2019. Retrieved 4 March 2019.
  15. "Brahmastra likely to be released in 2020: Ranbir Kapoor's film delayed due to this reason". NewsX (in अंग्रेज़ी). 27 April 2019. Archived from the original on 5 अक्तूबर 2019. Retrieved 5 October 2019. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  16. "Prateik Babbar: I don't take opportunities for granted - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). 22 May 2019. Retrieved 5 October 2019.
  17. Abraham, Letty Mariam (23 April 2019). "Rashi Mal on A I SHA It is the only Indian show based on artificial intelligence". Mid Day (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 20 जून 2019. Retrieved 20 June 2019.
  18. "Shah Rukh Khan to have a special role in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's 'Brahmastra'? - Times of India". The Times of India (in अंग्रेज़ी). 28 August 2019. Archived from the original on 21 सितंबर 2019. Retrieved 26 September 2019.
  19. "Brahmastra Trailer: Ranbir Kapoor ने मंदिर में पहने जूते, यूजर्स हुए नाराज, भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप". आज तक (in hindi). 2022-06-16. Retrieved 2022-07-11.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]