बोस्तेन झील
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
बोस्तेन झील | |
---|---|
निर्देशांक | 42°00′N 87°00′E / 42.000°N 87.000°Eनिर्देशांक: 42°00′N 87°00′E / 42.000°N 87.000°E |
जलसम्भर | 56,000 कि॰मी2 (6.0×1011 वर्ग फुट) |
द्रोणी देश | शिंजियांग (जनवादी गणतंत्र चीन) |
अधिकतम लम्बाई | 55 कि॰मी॰ (180,000 फीट) |
अधिकतम चौड़ाई | 25 कि॰मी॰ (82,000 फीट) |
सतही क्षेत्रफल | 1,000 कि॰मी2 (1.1×1010 वर्ग फुट) |
औसत गहराई | 8.15 मी॰ (26.7 फीट) |
अधिकतम गहराई | 666 मी॰ (2,185 फीट) |
जल आयतन | 8 अरब घन किमी |
सतही ऊँचाई | 1,048 मी॰ (3,438 फीट) |
बोस्तेन झील (चीनी: 博斯騰湖, बोसितेंग हू, Bosten Lake) या बाग़राश झील (उईग़ुर: باغراش كۆلى, बाग़राश कोली, Baghrash Lake) मध्य एशिया में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग प्रान्त के बायिनग़ोलिन मंगोल स्वशासित विभाग में स्थित मीठे पानी की एक झील है। यह तारिम द्रोणी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित है और शिंजियांग प्रान्त की सबसे बड़ी झील है।[1] बोस्तेन झील काराशहर (यान्ची) से २० किमी पूर्व में और बायिनग़ोलिन विभाग की प्रशासनिक राजधानी कोरला से ५७ किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। काइदू नदी इस झील में पानी लाती है और झील में पहुँचने वाला ८३% जल इसी एक नदी से आता है। झील में बहुत-सी मछलियाँ रहती है और कुछ स्थानीय निवासी उन्हें व्यावसायिक रूप से पकड़ते हैं।[2]
कुछ सम्बन्धित चित्र[संपादित करें]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Seespiegelschwankungen des Bosten-Sees[मृत कड़ियाँ] (जर्मन भाषा में)
- ↑ K. F. Walker and H.Z. Yang, Fish and Fisheries in Western China Archived 2016-08-02 at the Wayback Machine, in Fish and Fisheries at Higher Altitudes: Asia (FAO Fisheries Technical Paper), December 1999