बोलीविया का अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]
बोलीविया का अनुमानित 2018 सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आधिकारिक विनिमय दर पर 40.73 अरब डॉलर और क्रय शक्ति समानता पर 88.86 अरब डॉलर था। आर्थिक विकास का अनुमान लगभग 5.2% था, और मुद्रास्फीति का अनुमान लगभग 6.9% था। बोलीविया में टिन, चांदी, और अन्य खानों और प्राकृतिक गैस[1] और कच्चे तेल के बड़े भंडार होने के बावजूद, यह लैटिन अमेरिका के सबसे गरीब राष्ट्रों में से एक है। आबादी का एक बड़ा हिस्सा कोकेन के स्रोत कोका की अवैध फसल उगा कर अपना जीवन यापन करते है; 1990 के दशक के अंत में शुरू होने वाले एक सरकारी उन्मूलन कार्यक्रम ने उन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है जहां कोका की फसल महत्वपूर्ण जीविका थी। सोयाबीन, कॉफी, कपास, मक्का, गन्ना, चावल, और आलू यहाँ की अन्य प्रमुख फसलें हैं; लकड़ी उद्योग भी काफी महत्वपूर्ण है। उद्योग खनन और प्रगलन, पेट्रोलियम परिष्करण, खाद्य प्रसंस्करण, और छोटे पैमाने पर विनिर्माण तक ही सीमित है। टिन उद्योग को दक्षिण-पूर्व एशिया से प्रतिस्पर्धा मिली है, और नतीजतन कई टिन के खदान बंद हो गई हैं। हालांकि बोलीविया में बहुत अधिक जलविद्युत क्षमता है, जिसक बहुत कम उपयोग किया जाता है।
बोलीविया सरकार ने मूल्य स्थिरता बनाए रखने, निरंतर विकास की स्थिति बनाने और 1985 से गरीबी को कम करने के उद्देश्य से व्यापक आर्थिक स्थिरीकरण और संरचनात्मक सुधार का एक दूरगामी कार्यक्रम लागू किया है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का पूंजीकरण बोलीविया अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण संरचनात्मक परिवर्तन है। 1996 में ब्राजील ने गैस पाइपलाइन के निर्माण की सुविधा प्रदान करने के लिए हाइड्रोकार्बन अन्वेषण, उत्पादन और परिवहन में शामिल बोलीवियन राज्य तेल निगम (वाईपीएफबी) की तीन इकाइयां को पूंजी प्रदान की थीं। सरकार के पास 2019 के मध्य तक ब्राजील को 30 मिलियन घन मीटर प्राकृतिक गैस प्रति दिन बेचने का दीर्घकालिक बिक्री समझौता है।
1990 से बोलीविया का पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। और अब पर्यटन से आय तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है।

- ↑ "Anti-Morales protests hit Bolivia". BBC News. 10 September 2008. 27 मार्च 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 August 2010.