बैतुल क़ुरआन

बैतुल क़ुरआन: जिसका अर्थ है 'क़ुरआन का घर', इस्लामी कलाओं को समर्पित बहुउद्देश्यीय परिसर बहरीन के हूरा में स्थित है। [1] 1990 में स्थापित यह परिसर अपने इस्लामी संग्रहालय के लिए सबसे प्रसिद्ध है जिसे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध इस्लामी संग्रहालयों में से एक माना जाता है। [2]संस्था और इसके संग्रहालय में इस्लामी दुनिया के विभिन्न हिस्सों, पूर्व में चीन से लेकर पश्चिम में स्पेन तक ऐतिहासिक कुरआनिक पांडुलिपियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संग्रह है जो पहली हिजरी शताब्दी (622-722 ईस्वी) और इस्लामी स्वर्ण युग से लेकर आज तक सुलेख (अक्षरांकन) परंपराओं की प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। [3] [4]
सुविधाएँ
[संपादित करें]यूसुफ बिन अहमद कनू स्कूल फॉर कुरानिक स्टडीज (इस्लामिक अध्ययन) इस स्थल के भीतर स्थित है। स्कूल में सात अध्ययन क्षेत्र हैं जो पूरी तरह से कंप्यूटर और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं, साथ ही कुरान सीखने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग कक्षाएं भी हैं। [5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ The Middle East, Volume 1. Greenwood Publishing Group. 2004. p. 6. ISBN 9780313329234.
- ↑ Nawwab, Ni'Mah Isma'il (May–June 2000). "Beit Al Qur'an Religion, Art, Scholarship". Saudi Aramco World. 51 (3). मूल से से 7 May 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 October 2012.
- ↑ Muqueem Khan, Shaista (November 2008). "Islamic Manuscripts" (PDF). World Congress of Muslim Librarian & Information Scientists. pp. 10, 11. मूल से (PDF) से 19 April 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 October 2012.
- ↑ "بيت القرآن يستأنف فعالياته غداً السبت الاول من سبتمبر". Bahrain News Agency. मूल से से 19 अप्रैल 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 November 2012.
- ↑ "Beit Al Qur'an in Bahrain". TimeOut Bahrain. अभिगमन तिथि: 5 October 2012.