बैंगन पापूत्साकी
दिखावट
| बैंगन पापूत्साकी | |
|---|---|
|
| |
| उद्भव | |
| देश का क्षेत्र |
|
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| परोसने का तापमान | गर्म |
| मुख्य सामग्री | बैंगन |
बैंगन पापूत्साकी (यूनानी: Μελιτζάνα Παπουτσάκι, तुर्की: Patlıcan Pabucaki)[1] एक यूनानी एंव तुर्की भरवां बैंगन पकवान है।
इसके तैयारी में, बैंगन को उबाला या भुना जाता है और उन्हें जूते के आकार में काटा जाता है। बैंगन के अन्तर को निकालकर अन्य सामग्रियों के साथ मिलाया जाता है, जैसे मांस, अंडे, शिमला मिर्च, हरी प्याज़, टमाटर, नींबू और ज़ैतून का तेल। इसपर फिर चीज़ डालकर सेंका जाता है।[2]
नाम
[संपादित करें]पापूत्साकी (Παπουτσάκι) अर्थात 'छोटा जूता', जो पापूत्सी (Παπουτσι, 'जूता') का एक रूप है। वह फिर उस्मानी तुर्की शब्द पापूश (پاپوش) का लिप्यांतरण है, जो फ़ारसी शब्द پاپوش से व्युत्पन्न है।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Eden, Esin; Stavroulakis, Nicholas (1997). Salonika: A Family Cookbook. Talos Press.
- ↑ "Stuffed eggplant (papoutsakia)". SBS.