सामग्री पर जाएँ

बेशबर्माक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेशबर्माक  
उद्भव
वैकल्पिक नाम एत
संबंधित देश मध्य एशिया
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री मांस, आटा, प्याज़
अन्य प्रकार नरिन

बेशबर्माक (कज़ाख़: Беcбармақ, किर्गिज़: Бешбармак)[1] मध्य एशियाई व्यंजन का एक पकवान है। यह कज़ाख़स्तान और किर्गिज़स्तान का एक राष्ट्रीय पकवान है। उज़्बेकिस्तान और शिंजियांग में इसे नरिन के नाम से जाना जाता है। कज़ाख़स्तान में बेशबर्माक का पारंपरिक नाम एत है।

बेशबर्माक को प्रायः उबले और कटे हुए मांस को आटे के नूडल और प्याज़ की चटनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। त्योहारों में बेशबर्माक को क़ाज़ी और सुजुक के साथ परोसा जाता है।

शोरबा, जिसे बेशबर्माक से पहले परोसा जाता है।

बेशबर्माक को तैयार करने में सभी सामग्रियों को एक कैंची से छोटे टुकड़ों में काटकर दस्तरख़्वान पर डाला जाता है।

उसके बाद एक मांस के टुकड़े को उबाला जाता है। गर्म मौसम में बेशबर्माक को प्रायः मटन के साथ बनाया जाता है।

नूडल के आटे को पानी, अंडे और नमक के साथ गुंथा जाता है। फिर उसे पतला लपेटकर नूडल के आकार में काटा जाता है और मांस के साथ उबाला जाता है।[2]

  1. Laumulin, Chokan; Laumulin, Murat (1 August 2009). The Kazakhs: Children of the Steppes (अंग्रेज़ी भाषा में). Global Oriental. p. 57. ISBN 978-90-04-21301-2.
  2. "Beshbarmak: Five Finger Food". Edge : Kazakhstan (अंग्रेज़ी भाषा में). 2015-05-26. मूल से से 2022-04-08 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-01-22.