बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश
ቤንሻንጉል-ጉምዝ / Benishangul-Gumuz Region
मानचित्र जिसमें बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश ቤንሻንጉል-ጉምዝ / Benishangul-Gumuz Region हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : आसोसा (Asosa)
क्षेत्रफल : ५०,६९९ किमी²
जनसंख्या(२००७):
 • घनत्व :
७,८४,३४५
 १५/किमी²
उपविभागों के नाम: अंचल (ज़ोन)
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): बेर्ता, अम्हारी, गुमुज़, ओरोमो


बेनिशंगुल-गुमुज़ प्रदेश (ቤንሻንጉል-ጉምዝ, Benishangul-Gumuz Region) इथियोपिया के ९ जाति-आधारित प्रदेशों में से एक है। यह पहले प्रदेश-६ के नाम से जाना जाता था। इस प्रदेश का नाम यहाँ बसने वाले बेर्ता समुदाय (जिन्हें बेनिशंगुल के नाम से भी जाना जाता है) और गुमुज़ समुदाय के ऊपर पड़ा है। इस प्रान्त में से नीली नील नदी निकलती है जिसे प्रान्तीय लोग 'अबाय नदी' कहते हैं। प्रान्त बहुत पिछड़ा है और इस नदी पर पुल न होने से लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए प्पाद़ॉशा क्कॅ ओरोमिया प्रदेश और अम्हारा प्रदेश इलाक़ों से निकलकर १,२५० किमी का फ़ासला तय करना पड़ता है। अगर इस नदी पर पुल होता तो यह केवल १८० किमी होता। इस प्रदेश की प्रश्चिमी सीमाएँ सूडान के साथ लगती हैं। बारिश के मौसम में यहाँ भारी वर्षा होती है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Ethiopia, Philip Briggs, pp. 36, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 9781841624143, ... The most obscure of Ethiopia's regions, practically never visited by tourists, is Benishangul-Gumuz ... annual rainfall in excess of 1,000mm, this remote and poorly developed area is characterised by a hot, humid climate ...