बेगम समरू
| बेगम समरू | |
|---|---|
बेगम समरू का चित्र | |
| Ruler of the Principality (Jagir) of Sardhana | |
| शासनावधि | 1778 − 1836 |
| पूर्ववर्ती | Walter Reinhardt Sombre |
| उत्तरवर्ती | David Ochterlony Dyce Sombre |
| जन्म | Farzana Zeb-un-Nissa ल॰ 1753 Kutana,[1] Meerut, Maratha Confederacy |
| निधन | 27 जनवरी 1836 (आयु 82–83) सरधना, मुग़ल साम्राज्य |
| समाधि | |
| जीवनसंगी | Walter Reinhardt Sombre |
| पेशा | नर्तकी सरधना की शासिका |
जोआना नोबिलिस सोम्ब्र (अंग्रेज़ी- Joanna Nobilis Sombre, ल॰ 1753 - 27 जनवरी 1836), जिन्हें लोकप्रिय रूप से बेगम समरू (अंग्रेज़ी- Begum Samru, उर्फ़ फरज़ाना ज़ेब उन-निसा ) के नाम से जाना जाता है, एक कश्मीरी मूल की धर्मांतरित कैथोलिक ईसाई थीं, [2] जिन्होंने 18वीं सदी के भारत में एक नर्तकी के रूप में अपना करियर शुरू किया और अंततः मेरठ के पास एक छोटी सी रियासत ( जागीर ) सरधना की शासिका बनीं। [3] [4] [5] वे एक पेशेवर रूप से प्रशिक्षित भाड़े की सेना (mercenary army) की प्रमुख थीं, जो उन्हें अपने यूरोपीय पति, वाल्टर राइनहार्ट सोम्ब्र से विरासत में मिली थी। [5] सोम्ब्र स्वयं भाड़े के सैनिक थे, और इस सेना में यूरोपीय और भारतीय शामिल थे। विवाह के बाद उन्होंने अपने पति का उपनाम सोम्ब्र ले लिया, जो आम बोलचाल में लोप होकर समरू हो गया। कुछ साल बाद उन्होंने अपना धर्म सुन्नी इस्लाम से बदलकर कैथोलिक धर्म अपना लिया।
उन्हें उत्तरी भारत में एकमात्र कैथोलिक शासक भी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने 18वीं और 19वीं सदी के भारत में सरधना रियासत पर शासन किया था। [6] [7]
उनके पुत्र डेविड यूनाइटेड किंगडम की संसद में सदस्य बनने वाले आंग्ल-भारतीय समुदाय के पहले व्यक्ति बने।
बेगम सुमरू बहुत धनी थीं, लेकिन उनकी मृत्यु बिना किसी उत्तराधिकारी के हुई। 1923 में उनकी विरासत का मूल्य लगभग 55.5 मिलियन स्वर्ण मार्क (gold marks) तथा 1953 में 18 बिलियन जर्मन मार्क (deutsch marks) आंका गया था। उनकी विरासत आज भी विवादित है। [8] "रेनहार्ड्स एर्बेन्गेमाइनशाफ्ट" (Reinhards Erbengemeinschaft) नामक एक संगठन आज भी उत्तराधिकार के मुद्दे को हल करने का प्रयास कर रहा है। [9]






उद्धरण
[संपादित करें]- ↑ Pennington, Reina, ed. (2003). Amazons to fighter pilots. Westport, Conn. [u.a.]: Greenwood Press. p. 48. ISBN 9780313327070.
- ↑ The Indian Mutiny and the British Imagination by Gautam Chakravarty, Cambridge; ISBN 0-521-83274-8
- ↑ "The Basilica of Our Lady of Graces in Sardhana, Uttar Pradesh". Paper Planes (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-09-08. अभिगमन तिथि: 2024-10-16.
- ↑ Borpujari, Priyanka (5 July 2019). "India's forgotten power broker—what was her secret?". National Geographic. मूल से से 5 July 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-04-21.
- 1 2 उद्धरण त्रुटि:
<ref>का गलत प्रयोग;EB1911नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "The Sardhana Project". www.sardhana.org.uk.
- ↑ "Imperial Gazetteer2 of India, Volume 22, page 105 -- Imperial Gazetteer of India -- Digital South Asia Library". dsal.uchicago.edu. मूल से से 19 सितंबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 अप्रैल 2025.
- ↑ ""Reinhard's Erbengemeinschaft" R.E.G.: The Inheritance". मूल से से 29 September 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 September 2006.
- ↑ ""Reinhard's Erbengemeinschaft" R.E.G.: Chronology of the Heir Community". मूल से से 29 September 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 September 2006.