बुलेट राजा
| बुलेट राजा | |
|---|---|
|
प्रचार पोस्टर | |
| निर्देशक | तिग्मांशु धूलिया |
| निर्माता |
राहुल मित्रा नितिन तेज आहुजा तिग्मांशु धूलिया |
| अभिनेता |
सैफ़ अली ख़ान सोनाक्षी सिन्हा जिमी शेरगिल चंकी पांडे रवि किशन गुलशन ग्रोवर विद्युत जामवाल |
| संगीतकार |
साजिद-वाजिद (गीत): संदीप नाथ |
निर्माण कंपनी |
|
| वितरक | फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
बुलेट राजा तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित एवं लिखित तथा ब्रैंडस्मिथ मोशन पिक्चर्स और मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले राहुल मित्रा, नितिन तेज आहुजा और तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्मित है। फ़िल्म का प्रदर्शन फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं जबकि चंकी पांडे, रवि किशन, गुलशन ग्रोवर और विद्युत जामवाल भी केन्द्रिय भूमिका में हैं। इस फ़िल्म की कहानी लखनऊ की पृष्ठभूमि वाली है जो नेताओं और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ पर आधारित है।[1][2] यह फ़िल्म २९ नवम्बर २०१३ को प्रदर्शित हुई।[3]
पटकथा
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले राजा मिश्रा (सैफ़ अली ख़ान) एक बहादुर और जिद्दी इंसान है। वह दिल का नरम, मगर ऊपर से गरम है। वह लाइफ में कुछ करना चाहता है, मगर सीधे तरीके से उसे सफलता नहीं मिलती। व्यवस्था प्रणाली की बेरुखी से वह और ज्यादा आग-बबूला हो जाता है और गैंगस्टर बन जाता है। अपराध के जरिए वह अपना गुस्सा जाहिर करता है। इसमें उसका साथ देता है उसका दोस्त रूद्र (जिमी शेरगिल)। दोनों मिलकर शहर में उत्पात मचाते हैं। ये दोनों ही मंत्री रामबाबू शुक्ला (राज बब्बर) के लिए काम करते हैं। राजा अब 'बुलेट राजा' बन चुका है जो अकड़ू है और जिसे सिर्फ पैसों और पावर से प्यार है। दोनों एक बिज़नेसमैन बजाज (गुलशन ग्रोवर) को किडनैप करते हैं और फ़िरौती मिलने के बाद उसे छोड़ देते हैं। एक दिन उसकी मुलाकात मिताली (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है जो उसकी जिंदगी में प्यार भी ले आती है। राजा और रुद्र के कई दुश्मन बन जाते हैं और वो मिलकर रुद्र को मार डालते हैं, साथ ही मंत्री रामबाबू शुक्ला को राजा के ख़िलाफ़ भड़का देते हैं। मंत्री, पुलिस अफ़सर अर्जुन सिंह मुन्ना (विद्युत जामवाल) के ज़रिए राजा को मरवाना चाहता है।
कलाकार
[संपादित करें]- सैफ़ अली ख़ान - राजा मिश्रा
- सोनाक्षी सिन्हा - मिताली
- जिमी शेरगिल - रुद्र
- चंकी पांडे - लल्लन
- रवि किशन - यादव
- गुलशन ग्रोवर - वित्तदाता बजाज
- विद्युत जामवाल - इंस्पेक्टर
- राज बब्बर - मंत्री राम बाबू
संगीत
[संपादित करें]| Untitled | |
|---|---|
एलबम २५ अक्टूबर २०१३ को आयट्यून्स पर जारी हुआ[4] जिसमें ७ गाने आरबीडी और साजिद-वाजिद द्वारा रचित हैं और गीत सन्दीप नाथ, कौसर मुनीर, शब्बीर अहमद और रफ्तार ने लिखा है।[5]
| गीत सूची | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक | अवधि |
| 1. | "तमांचे पे डिस्को" | रफ्तार | आरबीडी | आरबीडी, निन्दी कौर & रफ्तार | 3:28 |
| 2. | "सामने है सवेरा" | कौसर मुनीर | साजिद-वाजिद | वाजिद, बॉनी चक्रबर्ती, श्रेया घोषाल | 4:36 |
| 3. | "जय गोविन्दा जय गोपाला" | शब्बीर अहमद | साजिद-वाजिद | नीरज श्रीधर | 4:50 |
| 4. | "डॉण्ट टच माय बॉडी" | सन्दीप नाथ | साजिद-वाजिद | ममता शर्मा | 4:48 |
| 5. | "बुलेट राजा" | कौसर मुनीर | साजिद-वाजिद | वाजिद, किर्ति सगाथिया | 4:26 |
| 6. | "सटाके ठोको" | सन्दीप नाथ | साजिद-वाजिद | वाजिद, कीर्ति सगथिया, दानिश सब्री | 5:03 |
| 7. | "जय गोविन्दा जय गोपाला (रिमिक्स)" | शब्बीर अहमद | साजिद-वाजिद | नीरज श्रीधर | 3:27 |
| कुल अवधि: | 30:38 | ||||
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Dhulia’s 'Bullet Raja' shooting finally begins in Lucknow". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 12 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ३० नवम्बर २०१३.
- ↑ "Saif Ali Khan's Action Avatar In 'Bullet Raja'". businessofcinema. 14 अगस्त 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 नवंबर 2013.
- ↑ "Release date". बॉलीवुड हंगामा. 12 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 नवंबर 2013.
- ↑ "iTunes - Music - Bullett Raja (Original Motion Picture Soundtrack) by RDB & Sajid - Wajid". Itunes.apple.com. 9 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ३० अक्टूबर २०१३.
- ↑ "Bullett Raja (2013) | Movie Review, Trailers, Music Videos, Songs, Wallpapers". बॉलीवुड हंगामा. 12 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ३० नवम्बर २०१३.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- 2013 की फ़िल्में
- Articles using infobox templates with no data rows
- Album articles with non-standard infoboxes
- Pages using infobox album with empty type parameter
- Pages using infobox album with unknown parameters
- 2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म
- साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में