बुर्यातिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बुर्यातिया गणतंत्र से अनुप्रेषित)
रूस के नक़्शे में बुर्यातिया का स्थान (लाल रंग में)
दक्षिणी बुर्यातिया का एक नज़ारा

बुर्यातिया गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Буря́тия, रॅस्पुब्लिका बुर्यतिया; बुर्यात भाषा: Буряад Улас, बुर्याद रॅस्पुब्लिका) गणतंत्र का दर्जा रखने वाला रूस का एक राज्य है। यह दक्षिण-मध्य साइबेरिया क्षेत्र में बयकाल झील के किनारे स्थित है। इसकी राजधानी उलान-उदे (Ула́н-Удэ́, Ulan-Ude) नामक शहर है। इसका क्षेत्रफल क़रीब ३,५१,३०० वर्ग किमी है (यानि भारत के राजस्थान राज्य से ज़रा बड़ा) और सन् २०१० में इसकी आबादी ९,७२,६५८ थी।[1]

धर्म[संपादित करें]

बुर्यातिया में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Всероссийская перепись населения 2010 года (२०१० की रूसी जनगणना के प्रारम्भिक नतीजे) Archived 2012-08-19 at the वेबैक मशीन, Федеральная служба государственной статистики (संघीय राजकीय सांख्यिकी सेवा)