बुगिनी भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बुगिनी भाषा इंडोनेशिया के दक्षिणी प्रांत सुलावेसी के दक्षिणी भाग में बोली जाती है। यह ऑस्ट्रोनेशियाई भाषाओं की मलय-पोलीनेशिया शाखा की "सुलावेशियाई" शाखा से संबंधित है। इस भाषा को बोलने वालो की संख्या ३५ से ४० लाख है।

इस शाखा के अंदर भी, बुगिनी भाषा कांपालागियाई के साथ एक समूह में है, जो सुमात्रा, रिआउ, कालिमांटन, सबह, मलय प्रायद्वीप इत्यादि में बोली जाती है।

लिपि[संपादित करें]

पारंपरिक रूप से बुगिनी भाषा ब्राह्मी परिवार की लोन्तरा लिपि में लिखी जाती थी, जो मकास्सर और मन्दर भाषाओं के लिए भी प्रयुक्त होती है। लोन्तर नाम मलय शब्द पाल्मिरा ताड़, लोन्तर, से निकला है जिसकए पत्तों से पारंपरिक रूप से भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और इंडोनेशिया में पांडुलिपियाँ निर्मित की जाती थी। आज इस भाषा को लिखने के लिए प्रायः रोमन वर्णमाला का उपयोग किया जाता है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]