बी एन आदरकार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बी॰ एन॰ आदरकार से अनुप्रेषित)

बी एन आदरकार 4 मई 1970 में से 15 जून 1970 तक[1] भारतीय रिज़र्व बैंक के नौवें गवर्नर थे। उनका कार्यकाल केवल 42 दिनों का रहा, जो की अमिताभ घोष (20 दिन) के बाद दूसरा सबसे छोटा था। उनका कार्यकाल इतना छोटा इसलिए था क्यूंकि वह एस जगन्नाथन के पदभार सँभालने के पहले केवल अंतरिम रूप से इस पद को भर रहे थे। अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, जो की भारतीय सिविल सेवा से थे, आदरकार एक अर्थशास्त्री थे और भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय में काम किया। इससे पहले वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभाल चुके थे। अंतरिम गवर्नर बनने के पूर्व वह रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर थे।


उनके कार्यकाल में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 24 अगस्त 1970 को 2, 5, 10 और 100 के मूल्यवर्ग के भारतीय नोट, फिर से जारी किये गए थे। इन नोटों पर उनके हस्ताक्षर हैं, जबकि इसके पहले जारी की गयी नोट श्रृंखला पर एल के झा के हस्ताक्षर हैं।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "List of Governors". मूल से 16 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2013.
  2. Jain, Manik (2004). 2004 Phila India Paper Money Guide Book. Kolkata: Philatelia. पपृ॰ 19, 26, 35, and 61.