बीना काक
दिखावट
| बीना काक | |
|---|---|
| जन्म | 15 फ़रवरी 1954 भरतपुर, राजस्थान |
| राजनीतिक दल | कांग्रेस |
| जीवन संगी | भारत काक (तलाक) (रानी, राजस्थान) |
| बच्चे | पुत्र: अंकुर काक पुत्रि: अमृता काक |
| निवास | अंगोर, सुमेरपुर - ३०६९०२ |
| धर्म | हिन्दू |
बीना काक (जन्म १५ फ़रवरी १९५४) भारतीय राजनीतिज्ञा एवं बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
शिक्षा
[संपादित करें]काक ने १९७८ में उदयपुर के महाविद्यालय से गृह विज्ञान में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने बरोडा विश्वविद्यालय, गुजरात से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की। उनकी बहन, कमला भासिन लेखिका एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता हैं।[1] उनकी बेटी अमृता काक पार्श्व गायिका हैं।
राजनीतिक जीवन
[संपादित करें]काक राजस्थान विधान सभा में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुकी हैं। वो राजस्थान सरकार में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।[2]
काक २०१३ के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार से ४२६४३ मतों से पराजित हुई।[3][4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 दिसंबर 2013.
- ↑ "Council of Ministers" [मन्त्री - परिषद्]. राजस्थान विधान सभा. मूल से से २६ जुलाई २०१३ को पुरालेखित।.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 दिसंबर 2013.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 दिसंबर 2013.