बीदासर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बीदासर, सीकर से अनुप्रेषित)
बीदासर
बीदासर
गाँव
बीदासर is located in राजस्थान
बीदासर
बीदासर
राजस्थान में स्थित
देश India
राज्यराजस्थान
जिला(सीकर)
शासन
 • सभापंचायत
 • सरपंचसुमन[1]
ऊँचाई424.24 मी (1,391.86 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल2,037[2]
भाषा
 • आधिकारिकहिन्दी
 • स्थानियमारवाड़ी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०)
पिन332316[3]
दुरभाष कोड91-1573
वाहन पंजीकरणRJ-23 (आरजे २३)

बीदासर भारतीय राज्य राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील का एक गाँव है। यह लक्ष्मणगढ़ से 15 किमी (9.3 मील) पूर्व में और नवलगढ़ से 7 किमी (4.3 मील) पश्चिम में स्थित है। इसकी सीमाएँ खिंवासर, बिड़ोदी बड़ी, बीदसर आदि गाँवों से लगती हैं।

२ वर्ग किलोमीटर में फैले इस गाँव की आबादी ४३०० है। जिनमें जाट, राजपूत, नाई, कुम्हार, बलाई ये पांच जातियां लगभग बराबर हैं। नायक, लुहार, वाल्मीकि, सोनी, बावरी स्वामी आदि के घर भी हैं। ब्राह्मण परिवारों में चोटिया परिवार प्रमुख है। यहाँ दादूपंथी स्वामी आश्रम भी है। पहले आश्रम में कोई भी ग्रामीण जाता था तब अच्छी आव भगत करते थे। लेकिन अभी तो सभी परिवारस्वरूप रहने लग गए हैं। कुछ तो शादी करके रहने लग गए हैं। श्री रामानंद स्वामी बीदासर के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में वैद्य हैं।

ग्राम सरकार[संपादित करें]

गाँव की सरपंच श्रीमती सुमन देवी हैं। गाँव में 07 वार्डों के सदस्य ग्रामीणों द्वारा चुने जाते हैं।

ग्राम स्थान[संपादित करें]

लक्ष्मणगढ और नवलगढ को जोडने वाली सडक बीदासर हो कर निकलती है। यहां से मिर्जवास, खेड़ी राड़ान, पनलावा, रामचन्द्र का बास, बिदसर, पूनिया का बास, रहनावा के लिये आम रास्ते हैं।

ग्राम अर्थतन्त्र[संपादित करें]

ज्यादातर लोग खेतीहर हैं। शताधिक कारीगर हैं, जो निर्माण कार्य चिनाई का काम करते हैं। विदेश में भी बहुत लोग रहते हैं। यहाँ के सेठ श्री मूलचंद कारगवाल (कुमावत) का नाम तो दानवीरों में लिया जाता है। सरकारी विद्यालय में सेठजी ने लगभग दो करोड़ रुपये लगाकर भवन बनवाया है। विद्यालय में आज भी विकास के लिए खुले दिल से पैसा लगाते हैं।

वातावरण[संपादित करें]

बीदसर का ग्रिष्मकाल अत्यन्त गरम व शरद ऋतु अत्यन्त शीतल है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Details of Sarpanch in Sikar" (PDF). मूल (PDF) से 13 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2013.
  2. "Census 2011 data". censusindia.gov.in. मूल से 5 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 28, 2012.
  3. "Pin code search option, भारत Post". indiapost.gov.in. मूल से 20 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-12-30.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]